04 जुलाई 2021

भठोरा पंचायत के पूर्व सचिव रमेश साहू द्वारा किया गया तीन लाख सडष्ट हजार रूपये का गबन,आर टी आई से हुआ खुलासा


 भठोरा पंचायत के पूर्व सचिव रमेश साहू द्वारा किया गया तीन लाख सडष्ट हजार रूपये का गबन,आर टी आई से हुआ खुलासा।

आर टी आई कार्यकर्ता भुपेन्द्र लहरे सतनामी द्वारा मांगी गई थी जानकारी ।


सन 2019- 20 के कार्यकाल के समय का है।


मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भठोरा के पूर्व पंचायत सचिव रमेश साहू द्वारा किया गया भारी भ्र्ष्टाचार,सचिव रमेश साहू के द्वारा स्टेशनरी खरीदी के नाम पर लाखों रुपए गबन किये,उसी तरह पेंटर पुकराम को बिल देंने के नाम पर लाखों रूपये का बन्दर बाट किया गया है,और भी कई तरह के लेन देन करने के नाम पर कुल 3 लाख सडस्ट  रूपये से अधिक पैसे डकार लिये गये हैं,यह सब आर टी आई से हुआ खुलासा,(1) दिनाँक 27/06/2019 को राजेन्द्र ट्रेंड्स एवं सप्लायर को मैदान समतली करण के नाम पर गलत तरीके से 80 हजार रुपये निकाल लिया,जो मजदूर से काम करवाना था उसे मशीन से करवाया।

(2) पेंटिंग कार्य के लिये पुकराम पेंटर को 28 /6/ 19 को 15000रूपये दिए एवं 01/02/20 को 40000/ दिए हैं।

(3) आरके फोटो कॉपी स्टेशनरी खरीदी के नाम पर कुल 152000 रूपये गबम किया गया है ।

(4) गली विद्युत कार्य के लिये बाला जी इलेट्रॉनिक दुकान से 40000 रूपये,निकाल लिया गया, इसी तरह पंप रिपेयरिंग ट्रेड खर्च के लिये टावर की राशि 40 हजार जमा किया गया है, कुल मिलाकर सचिव रमेश साहू द्वारा फर्जी तरीके से रूपये 367000/गबन किया गया है, जो की शासन के रूपये को बन्दर बाट करके,अपने जेबे भरने का काम किया गया है ऐसे सचिव रमेश साहू को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किया जाना चाहिये क्योंकि ऐसे भ्र्ष्ट पंचायत सचिव किसी भी पंचायत में जायेगा वहां के विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करेगा और पंचायत में आने वाले शासन के राशि को डकार लिये जायेंगे।

अभी वर्तमान में यह पंचायत सचिव रमेश साहू झर्रा पंचायत में पदस्थ हैं इससे पूर्व यह भठोरा पंचायत में था जहाँ इतने बड़े घोटाले किये गए हैं, जिसे आर टी आई कार्यकर्ता भुपेन्द्र लहरे सतनामी द्वारा आर टी आई के माध्यम से जानकारी ली गई तो खुलासा हुआ भ्र्ष्ट सचिव के कारनामे,अब देखना होगा इस सचिव पर मालखरौदा जनपद पंचायत सीईओ के द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है क्योंकि कार्यवाही उचित नही हुआ तो अपीलार्थी लहरे कोर्ट में अपील करेंगे इस सचिव को हटाने के लिये।

यह सचिव बार बार पंचायत बदलते रहते हैं ताकि इनके किये गए भ्र्ष्ट काम का खुलासा कोई न कर पाए।


Share This

0 comments: