09 जुलाई 2021

नशीले पदार्थ गांजे के साथ युवक गिरप्तार, मोटरसायकल में रखा था गांजा मामला थाना अकलतरा का है।


 नशीले पदार्थ गांजे के साथ युवक गिरप्तार, मोटरसायकल में रखा था गांजा मामला थाना अकलतरा का है।



 जांजगीर चांपा जिले में अवैध शराब , जुआ , सटटा , एवं नशीले पदार्थों के विरूद्ध विशेष अभियान चला कर कडी से कडी कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ था जिसमे आज दिनांक 07.07.2021 को टाउन भ्रमण के दौरान सूचना मिला की बोड़सरा निवासी सेवक महेत एक काला रंग के एच एफ डीलक्स मोटर सायकल में एक झोला में मादक पदार्थ गांजा लेकर जांजगीर से अकलतरा की ओर आ रहा है की सूचना पर तत्काल थाना अकलतरा से स्मॉल टीम तैयार रवाना किया जो टीम फोरलेन बजरंग चौक के पास रवाना हुआ जहां जांजगीर की ओर से आ रही एक मोटर सायकल कमांक सीजी -12 ए वाई -0344 हीरो एचएफ डिलक्स काला रंग सवार व्यक्ति को रोक कर पुछताछ करने पर अपना नाम सेवक महंत पिता अगरदास महंत 36 वर्ष सा . वार्ड क्र . 18 गुड़ीपारा बोड़सरा चौकी नैला थाना जांजगीर का निवासी होना बताया , जिसके पहने शर्ट के जेब में 50 / रु का एक नोट एंव 10 / रु का 03 नोट कुल 80 / रु एंव मोटर सायकल कमांक सीजी -12 एवाई -0344 हीरो एचएफ डिलक्स के बायें हेण्डल में लटका हुआ एक केरी बेग झोला के अंदर सफेद रंग के झिल्ली में पैक किया हुआ मादक पदार्थ गांजा मिला । मादक पदार्थ गांजा के विधिवत् जप्ती कार्यवाही किया गया । आरोपी सेवक महंत पिता अगरदास महंत उम्र 36 वर्ष सा . वार्ड क्र . 18 बोड़सरा चौकी नैला थाना जांजगीर का कृत्य धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिर 0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही निरीक्षक मनीष परीहार थाना प्रभारी अकलतरा के नेतृत्व में थाना अकलतरा स्टाफ उनि जी.एल. चन्द्रकार , आरक्षक शब्बीर मेमन , आरक्षक विवेक ठाकुर , आरक्षक कृष्णा तिवारी की सराहनीय भूमिका रही


Share This

0 comments: