पामगढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पामगढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

21 अगस्त 2020

सामाजिक चेतना जगाने भीम आर्मी का ग्राम स्तरीय युवा टीम गठित।

सामाजिक चेतना जगाने भीम आर्मी का ग्राम स्तरीय युवा टीम गठित।

सामाजिक चेतना जगाने भीम आर्मी का ग्राम स्तरीय युवा टीम गठित  


जांजगीर-चांपा, 20 अगस्त 2020। जिले में ब्लॉक पामगढ़ के अंतर्गत ग्राम हेड़सपुर में आज भीम आर्मी के ब्लॉक इकाई टीम के द्वारा ग्राम स्तरीय युवक व युवती विंग का गठन किया गया।  बैठक में युवा टीम के नामों का घोषणा करते हुए नए पदाधिकारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामुहिक वाचन करके संविधान की रक्षा करने के लिए युवाओं को शपथ दिलाया गया। भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद कोशले के मार्गदर्शन में ग्राम स्तरीय जागरुकता युवाओं को सामाजिक योद्वा के रुप में तैयार किया जा रहा है। ब्लॉक उपाध्यक्ष  देवेंद्र  कुमार ने बताया कि भीम आर्मी का गठन वर्ष 2013 में हुआ था। इसके चीफ एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद हैं। भीम आर्मी का मकसद दलितों पर होने वाले उत्पीड़न को रोकना है। भीम आर्मी का उद्देश्य हैं देशभर में गांव से लेकर शहरों में बहुजनों के हितों की रक्षा करना और समुदाय के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर देना है।
देवेंद्र ने युवाओं को बाबा साहब  डॉ.भीमराव अंबेडकर और बाबा गुरु घासीदास जी का जीवन संघर्ष व उनके आर्दशों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समाज में हो रहे अत्याचार, भष्ट्राचार, अन्याय, शोषण के खिलाफ नई पीढियों को लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने की जरुरत है। युवाओं में जब सामाजिक चेतना आएगी तभी मानसिक गुलमी का त्याग कर पाएंगे। महापुरुषों के बताए गए मार्गों पर चलकर ही उनके सपनों को साकार कर सकते हैं।
ब्लॉक प्रभारी अमित बौद्ध ने कहा कि समाज के प्रति युवाओं का साकारात्मक कार्य ही जागरुकता पैदा कर सकती है। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान की वजह से हमें आरक्षण का अधिकार मिल रहा है। आरक्षण का प्रावधान नहीं होता तो आजाद देश में गुलामों से भी बदतर हालत में दलितों की स्थिति होती है। शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर नौकरी सहित सभी जगह सामाजिक न्याय की बजह से अवसर की सामानता मिल रही है। बैठक में  ब्लॉक स्तरीय भीम आर्मी के पदाधिकारियों में कार्यकारिणी उपाध्याक्ष प्रताप बंजारे, ब्लॉक सचिव सुनील बर्मन, कार्यकारिणी सचिव सिबोध नारंग, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रिति दिवाकर व सदस्य डिगेश कुर्रे भी शामिल रहें।

भीम आर्मी ग्राम स्तरीय टीम हेड़सपुर की युवक टीम में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सत्य प्रकाश सोनवानी को और रत्नेश रत्नाकर को उपाध्यक्ष, अरविंद दिवाकर को कार्यकारणी अध्यक्ष, सुनील खरे को कार्यकारणी उपाध्यक्ष, मनोज बघेल  को प्रभारी, आशीष दिवाकर को उप प्रभारी, गौतम रात्रे  को सचिव, उदय कुर्रे को सह सचिव बनाया गया है। महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चत करने के लिए ग्राम स्तरीय युवती टीम में मनीषा बघेल को अध्यक्ष, सुभौतिन खुंटे को कार्यकारिणी अध्यक्ष, ईभा रात्रे को उपाध्याक्ष व लता भारती रात्रे को कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्माति से नियुक्त की गई है।