Latest
14 मार्च 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया गौधाम योजना का वर्चुअल शुभारंभ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया गौधाम योजना का वर्चुअल शुभारंभ।
गौधाम योजना के शुभारंभ अवसर पर सक्ती जिले में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम।
सक्ती/ छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर के लाखासार से गौधाम योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में 29 गौधामों की शुरुआत की गई है। प्रथम चरण में 152 गौधाम बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में 1460 गौधाम विकसित करने की योजना है। यह पहल प्रदेश में घुमंतू एवं निराश्रित पशुओं के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पशुधन विकास विभाग, जिला सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सक्ती अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ने गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सक्ती अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि गौधाम योजना गौसेवा और पशुधन संरक्षण की दिशा में शासन की एक दूरदर्शी और सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से घुमंतू एवं निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाएगा, जहां उनके लिए भोजन, पानी, उपचार और देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे सड़कों पर घूमने वाले गौवंश को संरक्षण मिलने के साथ-साथ उनके पालन-पोषण और संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल गौवंश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे पशुधन संरक्षण को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि गौधाम योजना के माध्यम से घुमंतू एवं निराश्रित गौवंश को सुरक्षित और बेहतर देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौधामो की स्थापना से पशुधन संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इससे किसानों, पशुपालकों और स्थानीय लोगों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय के साथ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, पशुधन विकास विभाग जिला सक्ती के उप संचालक नदीम सम्स, गौधाम समिति जिला सक्ती अध्यक्ष विजय साहू, गौधाम समिति जिला सक्ती विकासखण्ड अध्यक्ष, विकासखण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, जिले के किसान तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
01 मार्च 2026
छपोरा चौंकी में होलिका पर्व हेतु शांति समिति की बैठक हुआ संपन्न।
छपोरा चौंकी में होलिका पर्व हेतु शांति समिति की बैठक हुआ संपन्न।
भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम भारद्वाज सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि आम जन उपस्थित रहे।
छपोरा/पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डाक्टर भुनेश्वरी पैकरा के द्वारा होली पर्व को शांति एवं सौहद्रपूर्वक मनाये जाने के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों के पालन में आज दिनांक 01.03.26 को चौंकी छपोरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो की बैठक रखा गया था जिनको होली पर्व को शांति एवं सौहाद्र पूर्वक मानने, यातायात नियमों का पालन करने तीन सवारी बाइक नहीं चलाने, जबरदस्ती रंग नहीं डालने मुखौटा नहीं पहनने होलिका को तार की नीचे नहीं जलाने शराब पीकर वाहन नहीं चलाने होली त्यौहार को शांतिपूर्ण ढग से मनाने के सम्बन्ध में सभी लोगो से अपील किया गया जिसमें उपस्थित यह लोग रहें हैं योगेश बंजारे,पलांगे,सांडिल्य,के नेतृत्व में ,मण्डल अध्यक्ष घनश्याम भारद्वाज,बाबूलाल डनसेना ,मोहरसाय लहरे की उपस्थिति में पुलिस चौकी छ्पोरा में होली पर्व पर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुआ।
07 फ़रवरी 2026
ग्राम पंचायत भडोरा के बोराई नदी चौतालखड़ - डोंगापथरा के नीचे एनीकट स्टॉपडेम निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ सम्पन्न।
ग्राम पंचायत भडोरा के बोराई नदी चौताल खड़ - डोंगापथरा के नीचे एनीकट स्टॉपडेम निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ सम्पन्न।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मालखरौदा निर्मल सिन्हा के आतिथ्य में हुआ भूमि पूजन।
सक्ती/ जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भडोरा के बोरई नदी भातमहुल जाने वाला रास्ता तरफ बोरई नदी चौतालखड़ डोंगापथरा के नीचे पर एनीकट स्टॉपडेम निर्माण कार्य का भूमि पूजन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मालखरौदा निर्मल सिन्हा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय,महानदी भवन,नवा रायपुर
दिनांक 03/09/2025
मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना,जल संसाधन विभाग के अंतर्गत सक्ती जिले के खण्ड-मालखरौदा अंतर्गत बोराई नदी पर भड़ोरा एनीकट निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति व अभियंता का पत्र क्रमांक-4028/बो.प्र./AA/TS/ मि.ह. बांगो /2025/7844. पंक दिनांक 11.08.2025.शासन एतद् द्वारा सक्ती जिले के विकासखण्ड मालखरौदा अंतर्गत बोराई नदी तट राह रपटा का निर्माण कार्य हेतु लागत रु.1297.19 लाख (रुपये बारह करोड़ उन्नीस हजार) मात्र की प्रशासकीय स्वीकृति निम्नलिखित शर्तों पर प्रदान किया गया है निस्तारी, भू-जल संवर्धन एवं आवा जाहि सुविधा के साथ 160 हेक्टेयर क्षेत्र में स्वयं के साधन से सिंवाई किया जाना प्रस्तावित है व्यय बजट शीर्ष मांग संख्या 45 लघु शीर्ष 4702-लघु सिंचाई पर पूंजी परिव्यय /स्टापडेम निर्माण कार्य किया जाना है जिसकी भूमि पूजन दिनांक 06 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मालखरौदा निर्मल सिन्हा के आतिथ्य में ग्राम पंचायत भडोरा सरपंच श्रीमति कुमारी बाई जीवन चंद्रा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भडोरा के बोरई नदी चौताल के पास डोंगापथरा के नीचे पर एनीकेट स्टॉपडेम बनाने की भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ इस एनीकेट स्टॉपडेम निर्माण से ग्राम पंचायत भडोरा एवं रिवाडीह के ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात मिलेगा वहीं किसानों को बोराई नदी स्थित भूमि पर कई तरह के फसल उगाने में सुविधाएं उपलब्ध होगा।
इस भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भडोरा सरपंच श्रीमति कुमारी बाई जीवन चंद्रा,उप सरपंच पुष्पेन्द्र चंद्रा सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे हैं।
29 जनवरी 2026
पोरथा मंडी प्रभारी को किया गया धान खरीदी से पृथक, किसानों से अवैध वसूली का मामला।
पोरथा मंडी प्रभारी को किया गया धान खरीदी से पृथक, किसानों से अवैध वसूली का मामला।
सक्ती/ पोरथा धान खरीदी मंडी आए दिन चर्चाओं में शामिल रहती है सोसाइटी मंडी में किसानों से अवैध वसूली 42 से 45 किलो तक धान लेने का मामला पोरथा मंडी में उजागर हुआ था जिसको लेकर भारतीय किसान संघ जिला सक्ती के द्वारा कलेक्ट्रेट घेराव एवं एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसके फल स्वरुप सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोरथा के धान उपार्जन केंद्र के खरीदी प्रभारी लकेश्वर राठौर को धान खरीदी से पृथक करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर श्याम कुमार साहू को धान खरीदी का प्रभार दिया गया है।
क्या प्रभारी को खरीदी से पृथक कर देने से ही धान मंडी सोसाइटियों का भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा शासन को ऐसे प्रभारीयों के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज भी करना चाहिए जिससे कि ऐसे प्रभारीयों पर लगाम लग सके और धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।
28 जनवरी 2026
ग्राम गुमिया में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई गुरु घासीदास जयंती
ग्राम गुमिया में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई गुरु घासीदास जयंती
कोरबा/परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के पावन अवसर पर जिला कोरबा के ग्राम गुमिया में भव्य जयंती समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सतनामी समाज सहित आसपास के ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
समारोह के अंतर्गत विधिवत ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय फूल सिंह राठिया, विधायक रामपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय नारायण लाल कुर्रे अध्यक्ष सतनाम कल्याण समिति कोरबा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय आर. डी. भारद्वाज, सचिव सतनाम कल्याण समिति कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अपने उद्बोधन में अतिथियों ने बाबा गुरु घासीदास जी के “जय सतनाम” के संदेश को सत्य, अहिंसा, समानता एवं मानवता का आधार बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं। वक्ताओं ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
जयंती समारोह के अवसर पर लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विरेंद्र बटुवेदी द्वारा प्रस्तुत लोक कला मंच के कलाकारों ने रंग-रंजन, झाल एवं विल्हा की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में डॉ. जे. के. (कोरबा) एवं के. के. लहरे (तहसीलदार, भैंसमा) भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित मंच संचालन श्री नारायण कुर्रे द्वारा किया गया।
पूरे आयोजन का सफल संचालन समस्त सतनामी समाज, ग्राम गुमिया के तत्वावधान में किया गया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता, जागरूकता और सद्भावना को बल मिलता है।
09 जनवरी 2026
जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू 42.78 लाख की धोखाधड़ी मामले में जेल भेजे गए,जमानत याचिका खारिज।
जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू 42.78 लाख की धोखाधड़ी मामले में जेल भेजे गए,जमानत याचिका खारिज।
Janjgir champa/ जिले के जैजैपुर क्षेत्र के पहली बार बने विधायक बालेश्वर साहू धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में पुलिस ने जेल दाखिल कर दिया है। यह कार्रवाई प्रार्थी राम कुमार शर्मा पिता धीरेंद्र प्रसाद शर्मा (उम्र 46 वर्ष), निवासी परसापाली, थाना सारागांव की शिकायत पर की गई जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर हुई।शिकायत की जांच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कराई गई, जिसमें विधायक बालेश्वर साहू और सह-आरोपी गौतम राठौर द्वारा प्रार्थी से 42 लाख 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद थाना चांपा में अपराध क्रमांक 450/2025, धारा 420, 467, 468, 471 एवं 34 भादवि के तहत दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना और साक्ष्य संकलन पूर्ण होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आरोप सिद्ध पाए जाने पर अभियोग पत्र तैयार कर 09 जनवरी 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत किया। CJM न्यायालय द्वारा चालान स्वीकार किए जाने के बाद जेल वारंट जारी किया गया। इसके पश्चात आरोपियों की ओर से नियमित जमानत के लिए उसी न्यायालय में आवेदन किया गया, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया।
जमानत निरस्त होने के बाद पुलिस ने विधायक बालेश्वर साहू को जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
24 दिसंबर 2025
पक्षपाती नहीं,निष्पक्षवादी,पत्रकारिता मेरा सिद्धांत, न डरा हूं न डरूंगा, भ्रष्टचारियों के खिलाफ अपनी कलम से लिखूंगा और लडूंगा।
अपनी कलम,अपनी भाषा,निष्पक्षवादी पत्रकार लहरे भईया
पक्षपाती नहीं,निष्पक्षवादी,पत्रकारिता मेरा सिद्धांत, न डरा हूं न डरूंगा, भ्रष्टचारियों के खिलाफ अपनी कलम से लिखूंगा और लडूंगा।
क्योंकि मेरी कलम चलती है भ्रष्टचारियों के दिल थमती है,झुकती नहीं सिर्फ़ सच के लिए चलती है।
अकेला ही काफी हुं,भीड़ इकट्ठा करने की आदत नहीं,जो भीड़ में रहते हैं मैं फलाना पत्रकार हूं उन्हीं पत्रकारों को बड़े बड़े नेता पूंजीपतियों के और अपने चहेते अधिकारियों कर्मचारियों की गुलामी करते देखा है।
एक सच्चा पत्रकार अन्याय के आगे कभी घुटने नहीं टेकता,गुलामी नहीं करता मगर आज के पत्रकारिता इतिहास में देखा हूं अक्सर लोग द्वेष और स्वार्थ में जी रहें हैं एक दूसरे से,क्या यही सच्ची पत्रकारिता की बुनियाद है,बिलकुल नहीं हो सकता।
निर्भीक निष्पक्ष पत्रकारिता समाज के लिए लड़ने की भावना पैदा करता है न की नेताओं के तलवे चाटने की, आज की पत्रकारिता इतनी निम्न स्तर पर पहुंच चुका है की लोग एक दूसरे की पैर खींचने का काम करते हैं।
कलम मेरी ताक़त है, किसी के कट्टे से नहीं डरती।
जो कहा है, वो करके दिखाना मेरी आदत है,किसी के बाप में दम नहीं जो रोक सके!
हम वो हैं जो कफ़न बांधकर घर से निकलते हैं,न्याय की अंतिम लड़ाई तक रुकते नहीं।
भुपेंद्र लहरे क्रांतिकारी पत्रकार
जिलाध्यक्ष सक्ति सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ
जय भगत सिंह, जय सतनाम
भूपेंद्र लहरे/ एडिटर इन चीफ@ इलेक्ट्रानिक एंड प्रिंट मीडिया हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमारे चैनल के साथ बने रहें,Subscribe करना न भूलें,हमारे चैनल के बेहतरीन एंकर के साथ देखें खबर विस्तार से यदि आपको रिपोर्टर बनकर अपना नाम पत्रकारिता में रौशन करना है तो हमें फॉलो करें मो. 9399836726,8720007747
11 दिसंबर 2025
देवरी डेम के पास जुआ खेलते 07 जुआड़ियान पकड़े गये।आरोपियों के फड व पास से नगदी रकम 74120 रूप्ये व 07 नग मोबाईल कीमती 50000रू. जप्त।
देवरी डेम के पास जुआ खेलते 07 जुआड़ियान पकड़े गये।आरोपियों के फड व पास से नगदी रकम 74120 रूप्ये व 07 नग मोबाईल कीमती 50000रू. जप्त।
घटनास्थल से जुआड़ियान का 08 नग मोटरसायकल कीमती 04 लाख रूप्ये जप्त।
सक्ति/ जिले के थाना सक्ति अंतर्गत जुआड़ी पकड़ाए मौके से फरार आरोपियों की पता तलाश उनके द्वारा जुआ फड़ पर छोड़े गये मोटर सायकल एवं पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर प्रकरण मे नाम जोड़ कर की जा रही है। अग्रिम कार्यवाही।
अपराध क्रमांक 465/2025 धाराः- 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधि0 2022 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर द्वारा जुुआ/सट्टा एवं अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव के मार्गदशन में* सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा है कि दिनांक 10/12/2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम देवरी के डैम के पास खुले स्थान पर कुछ जुआडियान तास के 52 पत्ती से काट पत्ती नामक हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर रेड कर घेराबंदी कर कार्यवाही किया जो कुछ जुआडियान पुलिस को आते देखकर भाग गये, और 07 मौके पर पकडे गये जुआडियान *आरोपी 01. इरशाद अहमद पिता अफताफ अहमद उम्र 42 वर्ष सा. मस्जिद मुहल्ला वार्ड क्र 06 चांपा, थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा, 02. बसंत खुंटे पिता स्व गुहाराम खुंटे उम्र 45 वर्ष सा ग्राम देवरमाल थाना सक्ती जिला सक्ती, 03. रामगोपाल पटेल पिता स्व गनपत पटेल उम्र 55 वर्ष सा कुरदा थाना चांपा जिला जांजगीर, 04. चंद्रकात देवांगन पिता स्व बद्रीप्रसाद देवांगन उम्र 52 वर्ष सा वार्ड क्र 20 देवांगनपारा चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा, 05. अशोक पंडा पिता स्व लक्ष्मीधर पंडा उम्र 50 वर्ष सा लच्छनपुर थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा, 06. नितीन अग्रवाल पिता स्व मुन्ना लाल अग्रवाल उम्र 54 वर्ष सा पुराना कालेज रोड चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा, 07. दीपक सिंह पिता स्व कैलाशपति उम्र 42 वर्ष सा. वार्ड क्र 09 रानीसागरपारा सक्ती थाना सक्ती जिला सक्ती का जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़े गये* जिनके फड़ व पास से जुमला *नगदी रकम 74120 रूपये, 07 नग मोबाईल कीमती 100000 रूपये व घटनास्थल से 08 नग मोटरसायकल 400000 रूपये कुल जुमला रूपये 524120 रूपये व 52 पत्ती तास की दो गड्डी, लाल काला रंग का दरी, तथा दो नग मोमबत्ती* को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है तथा प्रकरण में मौके से फरार आरोपियों के संबंध में अग्रिम विवेचना कार्यवाही की जा रही है।
*उपरोक्त कार्यवाही में साइबर थाना प्रभारी अमित सिंग व टीम एवं थाना सक्ती से निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती), उप निरीक्षक भुपेन्द्र चंद्रा, सउनि राजेश यादव, प्र.आर. जीत जाटवर, आरक्षक महासिंह सिदार, नामदेव लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सतनाम शोभायात्रा 18 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय आयोजन होने जा रहा है।
सतनाम शोभायात्रा 18 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय आयोजन होने जा रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आयोजन की रूप रेखा रैली चार्ट बना लिए हैं।
भूपेंद्र लहरे - एडिटर इन चीफ
सक्ति /संत शिरोमणि परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर में जिला स्तरीय विशाल सतनाम संदेश शोभा यात्रा बाईक,कार रैली के माध्यम से जिला स्तरीय सतनाम शोभायात्रा हर वर्ष की भांति मनाए जाते हैं इसी कड़ी में इस वर्ष भी परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर में जिला स्तरीय विशाल सतनाम संदेश शोभा यात्रा बाईक / कार रैली का आयोजन दिनांक 18दिसंबर 2025 को हमारे सक्ति जिले में होने जा रहा है इस रैली में साउंड सिस्टम की धूम मचेगी जिसकी अनुमति जिला प्रशासन से सामाजिक कार्यकर्त्ताओ ने परमिशन ले लिए हैं इस जिला स्तरीय रैली का विवरण निम्न है ।
1. मैन रैली - मिरौनी बैराज से प्रारंभ, घोघरी, छपोरा, मिशन चौक, बीरभांठा, पोता, अड़भार, सक्ती नगर भ्रमण, सिंघनसरा, आड़िल, आमनदुला, सतनाम भवन मालखरौदा तक ।
2. डभरा से प्रारंभ, गोबरा, फरसवानी, नगझर मोड़, छोटे सीपत में सामिल ।
3. परसाडीह से प्रारंभ, कुसमुल, सिंधरा, देवरघटा, सारसकेला, चरौदी, लिमगांव, अड़भार में सामिल ।
इस कार्यक्रम में 04 साउंड सिस्टम सहित लगभग 1000 दो पहिया वाहन और 100 चार पहिया 20 अन्य वाहन एवं लगभग 2000 व्यक्ति सामिल होंगे ऐसा अनुमान लगाया गया है।




