18 जुलाई 2026

यूनाइटेड ह्यूमन राइट एंड सोशियल जस्टिस सक्ती टीम ने मालखरौदा के नवनियुक्त थाना प्रभारी से की सौजन्य भेंट मुलाकात।


 यूनाइटेड ह्यूमन राइट एंड सोशियल जस्टिस सक्ती टीम ने मालखरौदा के नवनियुक्त थाना प्रभारी से की सौजन्य भेंट मुलाकात।


डॉ.भूपेंद्र लहरे 

मालखरौदा/ United Human Rights & Social Justice Council की सक्ती टीम द्वारा मालखरौदा के नवनियुक्त थाना प्रभारी से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर काउंसिल के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं सम्मान स्वरूप शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र में मानव अधिकारों की सुरक्षा, सामाजिक न्याय, कानून व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। काउंसिल के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की सामाजिक परिस्थितियों एवं आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को थाना प्रभारी के समक्ष रखा तथा भविष्य में समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही।

इस अवसर पर थाना प्रभारी ने काउंसिल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में परिषद द्वारा किया जा रहा कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन एवं काउंसिल मिलकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनजागरूकता बढ़ाने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सकारात्मक रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से क्षेत्र में अपराध मुक्त एवं न्यायपूर्ण वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में United Human Rights & Social Justice Council की ओर से नवनियुक्त थाना प्रभारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत-सम्मान किया गया तथा भविष्य में जनहित के कार्यों में सहयोगात्मक भूमिका निभाने का विश्वास व्यक्त किया गया।


"मानव अधिकार की रक्षा – सामाजिक न्याय की स्थापना"


Share This

0 comments: