25 जून 2026

जैजैपुर 33 kv ऑफ़ से भडोरा फीडर में रातभर ब्लैकआउट से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान,भडोरा फीडर में विद्युत व्यवस्था बदहाल।

          
            भडोरा फीडर ट्रांसफार्मर फाइल फोटो

 जैजैपुर 33 kv ऑफ़ से भडोरा फीडर में रातभर ब्लैकआउट से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान,भडोरा फीडर में विद्युत व्यवस्था बदहाली,

बरसात के पहले नहीं करते मेंटनेस कार्य,भडोरा फीडर चल रहा टेम्परी, कभी भी हो सकती है बड़ी घटना।


डॉ.भूपेंद्र लहरे 


सक्ती/ मालखरौदा जैजैपुर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह लड़खड़ाई हुई नजर आ रही है। हल्की वर्षा और तेज हवा चलते ही बिजली लाइन में फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो जाती है,जिससे घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। बीते दिनों से क्षेत्र के कई गांवों में रातभर बिजली गुल रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में भीषण गर्मी का दौर जारी है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में रात के समय बिजली बंद होने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती के कारण न केवल उनकी नींद प्रभावित हो रही है, बल्कि रोजमर्रा के कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार बरसात की शुरुआत होते ही विद्युत व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। हर वर्ष बारिश के मौसम में यही स्थिति देखने को मिलती है। वर्षा या तेज हवा के बाद कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहती है और कई बार पूरी रात अंधेरे में गुजरती है। सुबह के समय लोगों को पेयजल और घरेलू उपयोग के लिए पानी तक नहीं मिल पाता, क्योंकि अधिकांश घरों में पानी की व्यवस्था विद्युत मोटरों पर निर्भर है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विद्युत व्यवस्था में स्थायी सुधार हल्की वर्षा और हवा से ही उत्पन्न हो रही समस्या भीषण गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं की बढ़ी समस्या बिजली गुल होने से ग्रामीणों की की दिनचर्या हो रही प्रभावित नहीं किया जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि जर्जर तारों और उपकरणों की मरम्मत कर फाल्ट की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बरसात के मौसम में बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्र में जनआक्रोश बढ़ सकता है और लोग आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। यदि मेंटनेस कार्य पहले बरसात के पहले ही कर लिया जाता तो इस तरह ग्रामीणों को परेशानी नहीं होती,फिलहाल क्षेत्रवासी बिजली विभाग की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।


Share This

0 comments: