23 जून 2021

लूट का फरार आरोपी गिरफतार - नवागढ़


 लूट का फरार आरोपी गिरफतार ।

थाना नवागढ़ - मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना नवागढ़ में प्रार्थी मनीष केशरवानी पिता अच्छे प्रसाद केशरवानी सा केरा जिला जाजगीर चापा द्वारा दिनांक 10/9/20 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 9/9/2020 को प्रार्थी अपने घर से खाना खाकर ग्राम देवरी तरफ गया था , जब घर वापस आ रहा था तो अमरैया पुराना इटा भटटा ग्राम देवरी के पास रात करीबन 9.30 बजे इसे , वेद प्रकाश पिता विशेषर देवागन , भागवत भैना पिता बल्लु भैना , दिनेश देवागन पिता माधव देवागन तीनो मिलकर प्रार्थी का रास्ता  रोककर माँ – बहन की गाली देकर , डण्डा लात घूसा से मारपीट करने लगे , एवं प्रार्थी के गले से सोने की चैन एवं पर्स जिसमे नगदी रकम 5000 रू रखा था को लूट लिये , प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नवागढ मे अप क्रमांक अपराध क0-248 / 2020 धारा -294,506 बी , 323 , 341 , 394 , 34 भादवि आरोपी वेदप्रकाश देवागन , भागवत भैना , दिनेश देवागन के विरूद्ध दर्ज कर विवेचना की गयी , प्रकरण के दो आरोपीयो को पूर्व मे गिरफतार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया गया था प्रकरण में मुख्य आरोपी घटना दिनांक से फरार हो गया था मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर  एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय महादेवा के द्वारा प्रकरण मे तत्काल कार्यवाही के दिशा निर्देश पर , एसडीओपी जांजगीर श्रीमति दिनेश्वरी नंद के कुशल मार्गदर्शन में फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी आज दिनांक 23/06/2021 आरोपी द्वारा न्यायालय में आत्मसर्मपण करने पर आरोपी वेद प्रकाश देवांगन का पुलिस रिमाण्ड लेकर  मेमोरेण्डम लिया गया आरोपी के द्वारा सोने की चेन को घटना के भाग डर से हसदेव नदी में फेकना बताया एव लुट कि रकम 1000 रू को बरामद किया गया आरोपी वेदप्रकाश देवागन पिता विशेषर उम्र 32 साल साकिन केरा को आज दिनांक 23.06.2021 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ , देवेश सिह राठौर के नेतृत्व में उप निरी योगेश पटेल , आरक्षक रूप सिह कवर दिलसाय सोनवानी , मनोज खटर्जी , रामदेव साहू , भागवत श्रीवास , मोहन साहू का योगदान सराहनीय रहा है ।


Share This

0 comments: