मंडी निरीक्षक पद पर चयनित हुए यशपाल वर्मा (गबेल) बोकरेल -मालखरौदा।
छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड परीक्षा छ.ग. शासन रायपुर में पूरे प्रदेश में चौथे नम्बर रेंक साहिल कर पूरे मालखरौदा क्षेत्र का नाम रौशन करते हुए ग्राम बोकरेल के यशपाल वर्मा(गबेल) बने मंडी निरीक्षक। यशपाल के सफलता पर पूरे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। मालखरौदा क्षेत्र के एक छोटे से गांव बोकरेल निवासी पिता भुनेश्वर वर्मा, माता श्रीमती सुरुत्ति गबेल के छोटे सुपुत्र यशपाल वर्मा शुरू से ही मेघावी छात्र रहा है। जो लगातार पिछले वर्ष से PSC की तैयारी करते हुए विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा मे भाग लेते आ रहे। और अभी छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में चौथे नम्बर रेंक हासिल कर मंडी निरीक्षक पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

0 comments: