27 नवंबर 2022

जोगीडीपा में मनाया गया सँविधान दिवस।


 जोगीडीपा में मनाया गया सँविधान दिवस।

ग्राम पंचायत भडोरा के आश्रित ग्राम जोगीडीपा में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सँविधान प्रस्तावना पढ़कर शपथ ली गई।


 नवीन जिला सक्ति के मालखरौदा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भडोरा के आश्रित ग्राम जोगीडीपा में सँविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडर जी के छाया चित्र पर पुष्ष माल्या अर्पण करते हुए सँविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ लिये गये जिसमें ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही जिसमें ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच पुष्पेंद्र चन्द्रा ने कहा कि बाबा साहब जी ने हम सब obc,st,sc एवं सर्व समाज को जीने का अधिकार दिए,वही ग्राम कोटवार मोचनदास महंत ने भी उद्बोधन दिए एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक चोवाराम मनहर ने गीत के माध्यम से सँविधान के महत्व को सुनाया,जिसमें संचालन कोमल प्रसाद मनहर ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित नागरिक जनों में भूपराम मनहर,नेतराम जायसवाल,ननकी दाऊ महंत,परमानंद सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे हैं।


Share This

0 comments: