27 नवंबर 2022

स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बम्हनीनडीह में प्राचार्य स्वेता शुक्ला के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया।


 स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बम्हनीनडीह में प्राचार्य स्वेता शुक्ला के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया।


 स्वामी आत्मानंद स्कूल बम्हनीनडीह के छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर समाज को दिया समानता का संदेश।


बम्हनीनडीह/संस्था के प्राचार्या श्रीमती श्वेता शुक्ला ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीम राव अम्बेडकर जी को नमन वन्दन किया,प्राचार्य ने  बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंन्द के छात्र छात्राओं के द्वारा पूरे विकासखंड में पहली बार बम्हनीडीह के चौक चौराहो में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया बच्चों द्वारा समाज में जागरूकता एवं समानता की भावना से चाहे वो बालिकाओ को लेकर हो या किन्नरों को लेकर सबको समान अधिकार मिले इस हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी आवाज जन जन तक पहुचाई गई एवं दिन प्रतिदिन होने वाले सडक दुर्घटना को लेकर भी सुरक्षा के नियमो को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को समझाया गया।

ग्राम के वरिष्ठ नागरिक  जनो द्वारा आत्मानंद के छात्र छात्राओं व प्राचार्य श्वेता शुक्ला को इस सराहनीय कार्य के लिए सराहा गया एवं सभी बच्चों एवं शिक्षक के द्वारा संविधान का प्रस्तावना का शपथ लिया गया साथ ही साथ बच्चों के द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें संसद के लोकसभा व राज्य सभा मे होने वाले संवैधानिक कार्यो की क़ानूनी धारा की जानकारी दिए साथ ही साथ बच्चों ने डॉ.बी आर अम्बेडकर जी एवं श्रीमति इंद्रा गांधी जी, श्रीमति प्रतिभा पाटिल जी,के वेशभूषा धारण कर रैली निकाले गये व नारा लगाए गए।

इस नुकड़ नाटक में पल्लवी डड़सेना,ओमी सोनी,सिया शुक्ला,

अभ्यांश केशरवानी,जय कर्ष और साथी तथा अंकिता चौधरी,मोनल दिग्रसकर, सुनीता ,मनीषा,नेहा खातून,हर्ष वर्धन, सुयश गौराह, हेमलाल, अंकित साव ,गोपाल सर,शिवांगी शुक्ला सभी शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहें हैं।


Share This

0 comments: