जोगी जन अधिकार पद यात्रा की तैयारी के संबंध में पिरदा में बैठक हुआ सम्पन्न।
जैजैपुर/जनता कांग्रेस छग (जे) एक मात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय पार्टी के द्वारा जोगी जन अधिकार पद यात्रा की तैयारी को लेकर पिरदा सतनाम भवन में बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 के समस्त जोगी जन अधिकार यात्रा के प्रभारियों की उपस्थिति रही है इस बैठक मुख्य मुद्दा यह रहा है कि जनता कांग्रेस छग(जे) के प्रदेश अध्यक्ष मा.अमित जोगी जी द्वारा पुरे छग में जोगी जन अधिकार पद यात्रा किया जाना है इसी तारतम्य में आज दिनांक 18 नवम्बर 2022 को पिरदा सतनाम भवन में सक्ति जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन बबलू के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें उपस्थित प्रभारी पदाधिकारी इस तरह से हैं जेसीसी(जे) प्रदेश उपाध्यक्ष व् सक्ति जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन बबलू,अजित जोगी युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रवि खटर्जी,सयुक्त प्रदेश सचिव सुखबाई खूंटे, प्रदेश संगठन मंत्री संतोषी रात्रे,सक्ति जिला महामंत्री जी.आर.प्रधान,जिला मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र लहरे,सह प्रभारी महेन्द्र खांडे,प्रभारी दिनेश खुटे,प्रभारी संतोष टण्डन,रवि शंकर धीरहे,रमेश बंजारे,हेमलता बंजारे,राम प्रसाद,देवेन्द्र कुमार चन्द्रा,सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें हैं।


0 comments: