03 जुलाई 2021

किसानों के लिये सलाह इस जुलाई माह के प्रमुख कृषि कार्य - कृषि वैज्ञानिक डॉ.चंद्रशेखर खरे।


 किसानों के लिये सलाह इस जुलाई माह के प्रमुख कृषि कार्य - कृषि वैज्ञानिक डॉ.चंद्रशेखर खरे।


-::संयुक्त जन जागरूकता अभियान::-

(स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान समाज सेवक स्व. हिंच्छाराम खरे एवं स्व.गणेशराम खरे तथा महान देहदानी स्व.मनोज कुमार खरे''की स्मृति मे) कृषि वैज्ञानिक चंद्रशेखर खरे(सस्यविज्ञान) एवं चंद्रमणिदेव, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक द्वारा कृषक जनहित मे किसानो के लिए सलाह इस 01/07/2021 जुलाई माह के प्रमुख कृषि कार्य...

1  बुवाई के पूर्व बीज को फफूँदनाशक दवा से उपचारित करे, तत्पश्चात जैव उर्वरक जैसे पीएसबी,राइज़ोबियम,एजोटोबेक्टर से उपचारित कर बुवाई करे. 

2 नर्सरी तैयार होने के उपरांत मिर्च, बैंगन एवं फूलगोभी की रोपाई करें 

3 आद्रक, हल्दी, भिन्डी एवं बरबती की निंदा गुड़ाई एवं पानी न गिरने पर सिंचाई की समुचित व्यवस्था करें 

4 केले के पौधे की रोपाई का कार्य आरंभ करें 

5 नये फल वृक्षो को लगाने का कार्य आरंभ करें 

6 पशुओ को बारिश का जमा गंदा पानी नहीं पीने दें 

7 पशुओ को गीले एवं पानी भरे स्थानों पर न चराएं 

8 सोयाबीन में खरपतवार नियंत्रण हेतु निन्दनाशक दवाई का छिड़काव अनुशंसित मात्रा में करें 

9 गन्ने की नई फसल में आवश्यकतानुसार निंदा गुड़ाई एवं मिट्टी चढ़ावें 

10 धान की रोपाई हमेशा कतारो में करें इससे पौध संख्या पर्याप्त रहती है तथा कृषि क्रियाओ को करने में सहायता मिलती है 

11 क्राप डाक्टर और राइस आई.एफ.सी एप को गूगल प्लेस्टोर से डॉउनलोड करके स्वयं कृषि के डाक्टर बने.

कृषक जनहित मे प्रसारित ...

चंद्रशेखर खरे,कृषि वैज्ञानिक(सस्यविज्ञान).8770414150

धर्मेन्द्र कुमार खरे-निदेशक,

संयुक्त जन जागरूकता अभियान, 7410139918

जितेंद्र कुमार खरे, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी

सुमन खरे,वरिष्ट समाज सेविका.

-------------------------------------

अधिक जानकारी के लिए अपने नज़दीकी कृषि विज्ञान केंद्रो/कृषि,पशुपालन विभाग से संपर्क करे...


Share This

0 comments: