01 जुलाई 2021

सरपंच द्वारा जैतखाम को घेरने के विरोध में आया सतनामी समाज व पंचायत पदाधिकारी


 सरपंच द्वारा जैतखाम को घेरने के विरोध में आया सतनामी समाज व पंचायत पदाधिकारी


महासमुंद- ग्राम पंचायत सुअरमाल के पंचो व सतनामी समाज के प्रमुखों ने सरपंच के द्वारा मनमानी पूर्वक  सतनामी समाज के प्रमुख आस्था के प्रतीक जैतखाम को कृषि विभाग के अंदर घेरने की निर्माण कार्य को रोकवाने के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर को आवेदन देकर मांग किया। पंचों और समाज प्रमुखों लिखित आवेदन में निवेदन किया है कि ग्राम पंचायत सुअरमाल विकासखंड बागबाहरा के नेशनल हाई-वे किनारे  खसरा नंबर 26 रकबा 0.510 हेक्टेयर आबादी भुमि पर 1990 से अंबेडकर भवन,व बाबा साहेब अंबेडकर के नीला खाम के साथ सतनामी समाज के प्रमुख आस्था के प्रतीक जैतखाम व सामाजिक भवन बना हुआ है।जिसे सतनामी समाज के प्रमुखों द्वारा 30-35 वर्षों से समाज के लिए आरक्षित करके रखा गया है। परंतु राजस्व अभिलेख में इंद्राज नहीं करा पाया है। जिसके लिए दिनांक 17-10-2020 को आयोजित  ग्राम सभा में उक्त जमीन के पट्टा निर्माण हेतु प्रस्ताव क्रमांक 52 में सर्वसम्मति से पारित किया गया है। उक्त स्थल के किनारे में कृषि विभाग के भवन बाद में बनवाया गया है, जिसके घेरा के लिए स्वीकृत आहता निर्माण को रोकने के लिए भी आवेदन दिया जा चुका है।। परंतु सरपंच द्वारा पंचों से बगैर चर्चा किए दुसरे दिन की रिक्त कार्यवाही पंजी में फर्जी ढंग से प्रस्ताव चढ़ाकर मनमानी पूर्वक आहता निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिसके  अन्दर सतनामी समाज के सामाजिक भवन व जैतखाम तथा अंबेडकर भवन व बाबा साहेब अंबेडकर के नीला खाम को घेरा जा रहा है।जिस पर पंचों व समाज के द्वारा विरोध करने के बाद भी कालम गढ्ढा खोदवाया जा रहा है। जिससे सामाजिक आस्था व सदॖभाव बिगड़ने की अंदेशा जताते हुए गलत ढंग से कराये जा रही आहता निर्माण पर तुरंत रोक लगाने की मांग किया गया है।जिस पर अपर कलेक्टर द्वारा एसडीएम बागबाहरा को उचित कार्यवाही के लिए आदेशित किया है।जिस पर तहसीलदार द्वारा मौके पर जाकर पंचनामा तैयार किया गया है। आवेदन देने वाले पंचो और ग्रामवासियों में गनेशु टंडन, ललित मधुकर, मोतीलाल मधुकर ईश्वर कुमार,सविता बघेल,दिलीप कुमार,धनेशराज रामकुमार,तमेश्वर,भीखमदास महिलांग,दिलराम,धनेश्वर,थनवार, चमेली के साथ युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेखराज बघेल उपस्थित थे।



Share This

0 comments: