अनुसूचित जाति महासंघ छत्तीसगढ़ एवं मानव अधिकार भ्रष्टाचार निरोधक सेल फाउंडेशन के तत्वधान में प्राचार्य को पर उचित कार्यवाही करने हेतु सौंपा ज्ञापन
अनुसूचित जातियों को हरिजन शब्दों का स्कूल के सरकारी कागजात में किया प्रयोग
मुंगेली:-- मुंगेली जिला के पथरिया ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम किरना की बात है जहां शासकीय हाई स्कूल प्राचार्य श्रीमती एम एस खाखा के द्वारा बच्चों के प्रवेश हेतु आवेदन पत्र बनवाया गया उस आवेदन पत्र को बच्चों को स्कूल प्रांगण में प्रवेश हेतु दिया गया उस पत्र में आपत्तिजनक शब्दों को लिखवा कर अनुसूचित जातियों को हरिजन कह कर अपमानित किया गया जो कि गैर संवैधानिक है वही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है किसी भी सरकारी कागजात में हरिजन शब्द का प्रयोग नहीं किया जाएगा सिर्फ उसका सरकारी कागजात में अनुसूचित जाति का प्रयोग किया जाएगा अगर सरकारी कागजात में अनुसूचित जाति के जगह हरिजन लिखते हैं उनके ऊपर तत्काल रुप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी या कहा गया है इस संबंध में अनुसूचित जाति महासंघ छत्तीसगढ़ एवं मानव अधिकार भ्रष्टाचार निरोधक सेल फाउंडेशन, प्रगतिशील सतनामी समाज, सतनामी समाज छत्तीसगढ़ वह अखिल भारतीय सतनाम सेना के द्वारा अनुसूचित जाति को अपमानित करने पर आक्रोश देखने को मिला वही उचित कार्यवाही हेतु पथरिया रेस्ट हाउस में लगभग 2 से 3 घंटे तक समाजिक सभी संगठनों के द्वारा बैठक किया गया उसके बाद पथरिया अनु विभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार महोदय एवं थाना पथरिया और थाना सरगांव में जितने सालों से चल रहे आवेदन पत्र में हरिजन शब्द चेंज करवाने हेतु एवं तत्काल रूप कार्यवाही करते हुए अनुसूचित जाति एक्ट लगाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया l वहीं अनुसूचित जाति महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं मानव अधिकार भ्रष्टाचार निरोधक सेल फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष मीडिया विभाग छत्तीसगढ़ राज्य राजकुमार सतनामी ने कहा अनुसूचित जातियों को हरिजन बोलना या गैर संवैधानिकआपत्तिजनक शब्द है और हमारे समाज अपमान हुआ है हम सभी अनुसूचित जाति एवं सतनामी समाज हम घोर निंदा करते हुए तत्काल रूप से जांच प्रक्रिया करते हुए उचित कार्यवाही की मांग करते हैं एवं प्राचार्य एस एम खाखा को तत्काल रुप से पद से हटाने का मांग करते हैं अगर हमारी मांग पूरी नहीं की जाएगी तो अनुसूचित जाति में जितने भी वर्ग के समाज हैं उनके द्वारा पथरिया सरगांव में उग्र आंदोलन किया जाएगा
वही इस संबंध में मानव अधिकार भ्रष्टाचार निरोधक सेल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति महासंघ के मुख्य संरक्षक रत्नावली सतनामी ने कहे कि यह घटना बहुत निंदनीय है और अपमानजनक है इसका तत्काल कार्यवाही किया जाए अनुसूचित जाति महासंघ छत्तीसगढ़ के संस्थापक हरजीत सतनामी जी ने कहा अगर इस प्रकार से घटना होता रहेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे इस संबंध में उचित कार्यवाही किया जाए वरना हमें सड़क में खुद उतरना पड़ेगा उपस्थित अनुसूचित जाति महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष युवा समीर सतनामी, मुंगेली जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष त्रिलोक सतनामी, लोरमी ब्लाक ग्रामीण अध्यक्ष भोलाराम सतनामी, बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष डीपी सतनामी, गौरीशंकर ब्लॉक मीडिया प्रभारी लोरमी, इतवारी सतनामी ब्लॉक उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ लोरमी, रूपचंद सतनामी ग्रामीण सदस्य, मनीराम सतनामी, बादल सतनामी सदस्य, रंजीत सतनामी विद्यार्थी संघ सचिव लोरमी ब्लाक, मनजीत सतनामी महामंत्री मुंगेली ब्लॉक, पुखराज सतनामी मुंगेली जिला कोषाध्यक्ष,पथरिया जनपद के सतनाम सेना गुरु सिपाही एवं समाज विचारक सुधारक सुशील सतनामी, सल्फा सरपंच प्रेम प्रसाद सतनामी, जनपद सदस्य सत्य लहरें, प्रगतिशील सतनामी समाज पथरिया ब्लॉक उपाध्यक्ष कुलदीप सरकार एवं समस्त सतनामी समाज उपस्थित रहे



0 comments: