23 दिसंबर 2020

धान खरीदी केन्द्र में बने चबूतरा निर्माण में अनियमितता ग्राम पंचायत भातमाहुल सरपंच के द्वारा किया गया जिसकी जांच करने अधिकारी पहुँचे ।

 

धान खरीदी केन्द्र चबूतरा निर्माण में अनियमितता 

ग्राम पंचायत भातमाहुल सरपंच के द्वारा किया गया जिसकी जांच करने अधिकारी पहुँचे ।

जैजैपुर - जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत भातमाहुल धान खरीदी केन्द्र में बने चबुतरा निर्माण में अनियमितता की शिकायत ग्राम पंचायत भातमाहुल के उपसरपंच एवं अन्य 6 पंचों के द्वारा मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जांजगीर-चांपा से निर्माण कार्य के शुरुआत से पुर्ण होने तक अनियमितता कि शिकायत कि गई है जिसमें जो कार्य मजदुर से करवाना था उसे सरपंच  भगवानलाल चन्द्रा व् रोजगार सहायक के मनमानी ढंग से कार्य करते हुए जे सी बी मशीन से कराई गई,जिसकी शिकायत उपसरपंच व् पंचो ने भी की थी जिसकी जांच हेतु जनपद अधिकारी नियुक्त कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जैजैपुर के द्वारा जे सी बी मशीन से किये गये कार्य के जांच के लिए एस.डी.ओ.आर ई एस एवं संयुक्त टीम के द्वारा जांच करने धान खरीदी केन्द्र पहुंचे थे जांच के दौरान निर्माण एजेंसी एवं शिकायतकर्ताओं  का बयान लिया गया जांचोपरांत जांच अधिकारी से कि गई जांच की जानकारी मांगे जाने पर जानकारी देने से मना कर दिया गया

शिकायत जनपद पंचायत जैजैपुर एवं जिला पंचायत जांजगीर-चांपा एवं मुख्य सचिव और आयुक्त महात्मा गांधी रोजगार गारंटी महानदी भवन नया रायपुर से किया गया था जिसके परिपालन में आज दिनांक 23/12/2020 को जांच किया गया मगर जाँच अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओ को क्या जाँच किया गया उसकी कोई जानकारी नहीँ दी, इससे लगता है की सारे जाँच अधिकारी सरपंच के साथ मिलीभगत से कार्य करने की गंद आती है,ग्राम पंचायत भातमाहुल सरपंच पर ही क्यों इतने सारे इल्जाम और शिक़ायत होते है यह समझना जरूरी है,क्योंकि यहाँ के सरपंच यदि पाक साफ होती तो शिकायत ऊपर शिकायत नही होता,और हर अधिकारी को यहाँ के सरपंच किस तरह अपने साथ मिला लेता है कि जाँच उसके ही पक्ष में होता है,इससे न्याय व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है,यहाँ के सरपच पुत्र विजय चन्द्रा सत्ताधारी काँग्रेस पार्टी के जानेमाने नेता हैं,शायद यही कारण है कि इस सरपंच पर अधिकारी ज्यादा मेहरबान है,और अधिकारी ही नही कुछ दलाल मीडिया के लोग भी इतने भ्रष्ट सरपंच के विरुद्ध कुछ नहीं छापते है क्योंकि उनको इस सरपंच से मोटी रकम मिल जाते हैं।


Share This

0 comments: