19 दिसंबर 2020

प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा मालखरौदा में भव्य सतनाम संदेश यात्रा का हुआ आयोजन।


 प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा  मालखरौदा में भव्य सतनाम संदेश यात्रा का हुआ आयोजन ।





परम पूज्य गुरु घासीदास जी के जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा सतनाम संदेश यात्रा का आयोजन किया गया। संदेश यात्रा में हजारों की संख्या में लोग कार और बाइक के साथ बढ़ चढ़ कर शामिल हुए आज के संदेश यात्रा में लोगो में काफी उत्साह देखने को मिला।

मालखरौदा ब्लाक इकाई युवा प्रकोष्ट प्रदेश सतनामी समाज छग के द्वारा सतनाम सन्देश यात्रा के रूप में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर जोर शोर से मनाया गया, गुरु घासीदास बाबा ने मनखे मनखे एक बरोबर का नारा दिये और जन समुदाय को एक होने के लिए बहुत ही सहज और सरल तरीके से मानव समाज को एक सूत्रों में बांधने के लिए कही चाहे वह कोई भी जाति धर्म का क्यों न हो सारे लोग मानव ही है तो उसीअद्भुद अद्वितीय महा मानव गुरू बाबा घासीदास जी ने एक सरल शब्द में कह दिया की मनखे मनखे एकके बरोबर,आज उसी महा पुरुष गुरु बाबा घासीदास जी के 264 वीं जयंती के अवसर पर मालखरौदा ब्लाक इकाई युवाओं द्वारा सतनाम संदेश यात्रा के दौरान कर बाइक रैली निकाल कर पूरे मालखरौदा ब्लाक में सतनामी समाज को एकता के रूप में बांधने का प्रयास किया गया और अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी किये इस बाइक रैली से पूरा मालखरौदा ब्लाक सतनाममय हो गया,इसके ब्लाक अध्यक्ष सूरज टण्डन जी के अगुवाई में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है, जिसमें समाज के बुजर्ग युवा नेता,जनप्रतिनिधियों सहित समाज के युवा पत्रकार भी शामिल हुए,जिसमें भूमि एक्सप्रेस न्यूज छग,से संपादक भूपेन्द्र लहरे,साधना न्यूज से मालखरौदा सवांददाता करन अजगल्ले,संजू लहरे, विकास भारती सहित कई युवाओ सामिल हुए,जिसमें बसपा जिला सचिव संतोष भारद्वाज,कांग्रेस के राहुल गांधी। विचार मंच प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य लच्छन शतरंज,नैन अजगल्ले सहित कई दिगज्ज सामिल हुए,

यह सतनाम संदेश यात्रा ग्राम नरियरा ,मीरौनी से प्रारंभ होकर मुड़पार, रनपोटा , देवगांव बासीन होकर घोघरी , छपोरा , कुरदा , बड़े रबेली, बड़े सीपत , नगझर, चारपारा ,छोटे सीपत से कलमी होते हुए सारसडोल नवागांव गया एवं ग्राम पंचायत मोहतरा जाकर रैली में शामिल लोगो ने भोजन ग्रहण किया फिर रैली प्रारंभ आमंदुला होते हुए बीर भांठा होकर मालखरौदा में पहुंच कर सतनाम भवन में पूजा अर्चना कर रैली का समापन किया गया।


संतोष भारद्वाज इंजीनियर

बसपा जिला सचिव बयान


बाबा गुरु घासीदास जन्मदिन के शुभ अवसर पर मालखरोदा ब्लॉक में भव्य सतनाम रैली का आयोजन किया गया जिसमें इंजीनियर संतोष भारद्वाज जिला सचिव बसपा बहुजन समाज पार्टी अपने समर्थक साथियों के साथ रैली में उपस्थित रहे रैली बहूत ही  विशाल रही बाबा जी की वाणी को पंथी गीत के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया संतोष भारद्वाज जी ने कहा बाबा जी ने जो मनखे मनखे एक बरोबर  कहां है उसी को बाबा साहब ने संविधान में वन मैन 1 वोट वनविल्लू कह कर समानता का हक संविधान में दिया है


Share This

0 comments: