किसान धनीराम को न्याय दिलाने हेतु जनता कांग्रेस छ .ग.जे ने घेरा कोंडागाँव कलेक्टर कार्यलय
धान का पंजीयन कटने से आहत होकर कुछ दिन पहले किसान भाई ने आत्महत्या कर लिया था
प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृव सरकार के समकक्ष मृतक परिवार को 25 लाख,मुवावजा, नोकरी व न्यायिक जाँच करवा न्याय दिलाने की मांग
राज्य के हर किसान के हर दाने को उठवाने व सरकार को वादा याद दिलवाने होगा 17 से किसान सत्यग्रह-अमित जोगी
आज जनता कांग्रेस छ ग जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व में सरकार द्वारा धान खरीदी में हुए गड़बड़ी के चलते कोंडागाँव जिले के मारंगपूरी गांव के मृतक किसान धनीराम के आत्महत्या मामले पर सरकार व प्रशासन की नीतियों को जिमेदार मान ,परिवार को न्याय दिलाने हेतु आज जिला कोंडागांव कलेक्टर कार्यलय का घेराव किया गया। इस घेराव में मृतक किसान धनीराम का पूरा परिवार साथ था,अमित जोगी ने धान खरीदी के मामले पर सरकार की नीयत व प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि,जो कुछ भी कोंडागांव के जिले के किसान के साथ हुआ वह राज्य के लिए शर्म की बात है। जो किसान पिछले वर्ष अपने खेत से 100 क्विंटल धान सोसायटी में बेचता है। सरकारी कर्ज लेता है। उसी किसान को यह सरकार रकबा कम कर 11 क्विंटल धान खरीदने का टोकन देती है। जब वह किसान कर्ज की चिंता में डूब आत्महत्या कर देने जैसा घातक कदम उठा लिया ,इस दुखद घटना पर सरकार को चिंता कर अपनी नीति पर सुधार करने के बजाय ,सरकार की शह पर जिला प्रशासन ने किसान की आत्महत्या पर नशे का आदि ,डिप्रेशन का शिकार बता असंवेदनशील बयान दिया गया है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। अमित जोगी ने कहा कि पूरे मामले की न्यायिक जांच हो ,25 लाख का मुवावजा व पीड़ित परिवार के सदस्यों को सरकारी नोकरी की मांग सरकार के समक्ष रखी और कहा कि आगामी 17 तारीख से पूरे राज्य में सरकार के वादों को याद दिलाने व किसान के खेत के हर दाने को उठाने की मांग को लेकर धान सत्यग्रह किया जाएगा। घेराव के इस कार्यक्रम में कोंडागाँव जिला अध्यक्ष नरेंद्र नेताम,अजित जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू अजित जोगी छात्र संगठन प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी, बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के सयोजक नवनीत चाँद, अमित पांडे , बस्तर जिला अध्यक्ष नरेंद्र भवानी, बीजापुर जिला अध्यक्ष संकनी चन्द्रिया, टंकेश्वर भारद्वाज ,भरत कश्यप,सुजीत कर्मा,सन्तोष सिंह,सोनसाय कश्यप, भुवनेश्वर नाग,शोभा गंगौत्री, बाबा जमील, ईश्वर बघेल, अमित कश्यप, एकता रानी,भारत कौशिक,गयानप्रकास कोर्राम, विनोद सोरी,निर्मल दिवान,निलकमल कश्यप,हजारू पोयाम,मोहन मानिकपुरी,नोमेश कूंजाम,उदय भंडारी, भारी संख्या में कार्यकर्ता गण आदि उपस्थित थे।
प्रदीप साहू
प्रदेश अध्यक्ष
अजित जोगी युवा मोर्चा


0 comments: