14 दिसंबर 2020

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में महादेव बंजारे की पैरा खरही में अज्ञात कारण से लग गई आग , दमकल की गाडी से मिला सहयोग तो कुछ पैरा जलने से बचा लिया गया है।


 ग्राम पंचायत बड़े रबेली में महादेव बंजारे की पैरा खरही में अज्ञात कारण से लग गई आग , दमकल की गाडी से मिला सहयोग तो कुछ पैरा जलने से बचा लिया गया है।




मालखरौदा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े रबेली में अज्ञात कारण से किसान के पैरा खरही में आग लग गई और  पैरा लगभग पूरा जल गया होता मगर मौके पर  किसान ने दमकल की गाडी बुलवाया तो दमकल  के पहुँचने पर कुछ पैर को जलने से बचाया जा चुका है,किसान के पास बहुत सारे जानवर भी है अब इस तरह अचानक पैरा में आग लग जाने से किसान को बहुत क्षति हुई है,जिससे किसान को शासन से क्षति राशि की मांग है ताकि कुछ भरपाई हो सके,किसान महादेव बंजारे,ने कहा कि हमारे पैर जल जाने से अब मुझे जानवर की पालन पोषण करने में बहुत दिक्कत होगी। दरसल ह्ऱ तरफ से किसानों को ही नुकसान होता है चाहे बरसात के बाढ़ में हो या किसी भी आपदा से हर संकट का सामना किसान ही करता है और उसी किसान के साथ सरकार अन्याय पर अन्याय करती रहती है चाहे वह धान खरीदी का हो या अन्य मामलें का हो किसान ही भुगतता है मगर नेताओ को वोट लेने तक ही किसान की चिंता होती है सत्ता में आने के बाद किसान की कोई पूछ परख नही होती,आज किसान विरोधी कानून बनाकर किसान को और लूटने का काम केन्द्र सरकार कर रही है, चुनाव के वक्त सब किसान पुत्र का नाम देते है कि मैं भी किसान पुत्र हूं और जब चुनाव खत्म होने के बाद सत्ता प्राप्त कर लेते हैं तो किसान पुत्र से व्ययपारी पुत्र हो जाते है ऐसे ही दयनीय दशा किसानों को उठानी पड़ती है।



मालखरौदा से केमरामेन  सुन्दर चन्द्रा के साथ ब्यूरो चीफ भूपेन्द्र लहरे की रिपोर्ट


Share This

0 comments: