03 जून 2023

चन्द्रपुर विधायक राम कुमार यादव के जन्म दिन पर जमगहन में उमड़ा जन सैलाब।


चन्द्रपुर विधायक राम कुमार यादव के जन्म दिन पर जमगहन में उमड़ा जन सैलाब।




जमगहन की धरती पर दो दो विधायक हुए,पूर्व विधायक लालसाय खूंटे तो वर्तमान विधायक राम कुमार यादव।


मालखरौदा/चन्द्रपुर विधानसभा के गरीबों के मसीहा के नाम से मशहूर नेता विधायक राम कुमार के गृह ग्राम जमगहन में जिले भर से उनके समर्थक जन्म दिन की बधाई देने पहुँचे हुए थे बीते रात्रि जमगहन ग्राम पंचायत में इस कदर लग रहा था जैसे कोई स्टार नाइट प्रोग्राम हो रहा हो,क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि चाहे वह कांग्रेस पार्टी का हो या अन्य पार्टी के नेता जनप्रतिनिधि लगभग हर पार्टी के लोग विधायक राम कुमार को जन्म दिन की बधाई देने पहुँचे हुए थे जिसमें कांग्रेस पार्टी के छोटे मोटे कार्यकर्ता से लेकर कांग्रेस के दिगज्ज नेताओं की उपस्थिति रही सभी ने विधायक से गुलदस्ते फूल माला से स्वागत करते हुए जन्म दिन की बधाई दिए,वहीँ मालखरौदा तहसीलदार अनुराग भट्ट के साथ साथ डॉ.परमेश्वर लहरे छोटे सीपत से अरुण सोनवानी शिक्षक,पत्रकार भूपेंद्र लहरे सहित हजारों लोगों ने विधायक राम कुमार यादव को जन्म दिन की बधाई देने पहुँचे तो वहीँ लड्डू अईरसा एवं केला से तौलकर धूमधाम से मनाया गया विधायक रामकुमार यादव का जन्मदिन अगल ढंग से मनाया गया विधायक ने अपने अलग अलग अंदाज और अपनी ठेठ छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए प्रदेश भर में प्रसिद्धि हासिल करने वाले चंद्रपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रामकुमार यादव का जन्मदिन  एक जून को उनके गृह ग्राम जमगहन में बड़े ही धूमधाम से अपने परिवार अर्थात क्षेत्रीय जनता जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओ के साथ केक काट कर मनाया गया। बता दें कि रामकुमार यादव ने  अपना जन्मदिन अपने गृह ग्राम जहाँ उनका नैनिहाल है जहा से उन्होंने अपनी राजनीतिक जीवन प्रारंभ किया ऐसा महान गांव जिसने प्रदेश को दो दो विधायक प्रदान किया जहा से बड़े बड़े नेता पैदा हुए ऐसे गांव जमगहन जहा विधायक रामकुमार यादव अपने जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीणों अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। यह कार्यक्रम का आयोजन जमगहन ग्राम के वर्तमान सरपंच पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे , समस्त पंच एवं ग्रामीणों द्वारा आयोजित किया गया था। जन्मदिन के अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत जमगहन के द्वारा जन्मदिन के उपहार स्वरूप चांदी के मुकुट पहनाकर किया गया सम्मानित।

विधायक के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम हरदा निवासी चित्रकार द्वारा विधायक का रंगोली से चित्र बनाकर एक अलग अंदाज से जन्मदिन मनाते नजर आए तो वही उनके समर्थकों द्वारा इस बार मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व् डभरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य जगहों पर फल वितरण भी किया गया। 

छत्तीसगढ़ी अंदाज में स्पेशल रूप से मनाया गया विधायक का जन्मदिन

आज के जमगहन के जन्मदिवस  कार्यक्रम में ब्लाक के महिला समूह, मितानिन टीम द्वारा एक अलग अंदाज में जन्मदिन मनाते हुए छत्तीसगढ़ी व्यंजन अईरसा से विधायक रामकुमार यादव को तौलकर जन्मदिन मनाया गया साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा विधायक को केला से तौलकर जन्मदिन मनाया गया इसके सहित ग्रामीणों ने अलग अलग से लड्डूओ सहित विभिन्न मिष्ठानो से तौलकर जन्मदिन मनाया इस तरह से सभी ने विधायक रामकुमार यादव को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

आज के जन्मदिन कार्यक्रम के आयोजन में सरपंच ग्राम पंचायत जमगहन पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे सहित समस्त ग्राम वासी ग्राम जमगहन, युवा कांग्रेस, कांग्रेस कमेटी सहित कार्यकर्ताओ का विशेष योगदान रहा। इस जन्म दिन पर उपस्थित जन सैलाब को देखते हुए ऐसा लग रहा था मानो आने वाले विधानसभा चुनाव में भी विधायक राम कुमार यादव का ही चन्द्रपुर क्षेत्र में परचम लहराने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। गरीब से उठकर बड़ा संघर्ष करके इस मुकाम पर पहुँचे हुए नेता हैं राम कुमार यादव जिनकी वजह से कितने लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले हैं।

वहीँ इस जन्म दिन कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेताओं के साथ साथ अधिकारी कर्मचारियों ने भी विधायक को जन्म दिन की बधाई दी है।


Share This

0 comments: