04 जून 2023

श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का ग्राम बड़े रबेली चन्द्रा परिवार में हुआ शुभारंभ।


 श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का ग्राम बड़े रबेली चन्द्रा परिवार में हुआ शुभारंभ।


चाय वाले बाबा पंडित श्री नरेंद्र नारायण शास्त्री कथा वाचक के मुखार विंद ।


सुंदर चन्द्रा की रिपोर्ट

मालखरौदा/मालखरौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत बड़े रबेली में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ जिसमें कथा वाचक आचार्य पंडित श्री नरेंद्र नारायण शास्त्री निवासी सिलयारी (चाय वाले बाबा) के नाम से प्रसिद्ध सिद्ध पंडित द्वारा ग्राम पंचायत बड़े बरेली दरी पारा में श्रीमद्  भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के सभी लोग शामिल हुए दिनांक 03 जून से 11 जून 2023 तक चलने वाला है इस महा ज्ञान यज्ञ श्रीमद भागवत पुराण कथा का श्रवण ग्राम बड़े रबेली के प्रेम लाल चन्द्रा परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों के साथ साथ क्षेत्र के भागवत पुराण प्रेमीयों को लाभ मिल रहा है बड़े ही सौभाग्य की बात है कि मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम बड़े रबेली में सिद्ध पुरुष नरेंद्र नारायण शास्त्री जी का दुर्लभ प्रवचन सुनने को मिल रहा है। आपको सभी को यह भी ज्ञात होना चाहिए की इन्हें चाय वाले बाबा के नाम से जाना जाता है और यह चाय वाले बाबा बहुत ही सिद्ध ब्यक्ति हैं यह हर किसी के ब्यक्ति के भूत भविष्य वर्तमान को जान लेते हैं जो उनके शरण में जाता है उस ब्यक्ति को इनकी कृपा प्राप्त होता है। जहाँ भी इनके कथा प्रवचन होता है उस जगह आम लोगों की भीड़ जमा हो जाती है लोग इनके पास अपने दुःख दर्द के बारे में भुत भविष्य को जानने चले जाते हैं ऐसे सिद्ध पुरुष के अनमोल वचन ग्राम बड़े रबेली के लोगों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।


Share This

0 comments: