सतनामी समाज का गौरव डॉ. श्याम बंजारे,डॉक्टरेट रिसर्च यूनिवर्सिटी ऑफ मास्टर जर्मनी में चयन,शोध कार्य के लिए पहुँचे जर्मनी।
भुनेश्वर से शोध कार्य कर कार्बनिक रसायन शास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर अब जर्मनी में वैज्ञानिक बनने की राह पर।
भूपेंद्र लहरे
------------------
जैजैपुर/सक्ति जिले के जैजैपुर ब्लाक के बहुचर्चित ग्राम पंचायत झालरौदा में एक गरीब परिवार में जन्में सतनामी समाज के प्रतिभावान बालक श्याम बंजारे का झालरौदा ग्राम में जन्म हुआ इनके दादा दादी गरीबी के कारण बहार कमाने खाने जाया करते थे वैसे ही कमाई करते करते इनके दादा दिलाराम बंजारे दादी रामकुँवर बंजारे ने अपने ग्राम झालरौदा में खुद की कमाई से कृषि भूमि खरीदा और कृषि कार्य करते हुए अपने इकलौते पुत्र बुधराम बंजारे का लालन पालन करते हुए बड़ा किये और अपने पुत्र को कुछ प्राथमिक स्तर की पढ़ाई करवा पाये उसके बाद बुधराम भी अपने पिता के साथ कृषि कार्य में हाथ बंटाने लगे इसी तरह इनका जीवन ब्यतीत होने लगा फिर बुधराम की भी शादी एक सरल सहज मृदुभाषी महिला रूपाबाई आमगांव से हुआ इसके बाद बुधराम बंजारे और श्रीमति रूपाबाई के तीन बच्चे हुए जिसमें दो पुत्र और एक पुत्री हुई इनके तीनो बच्चे बहुत ही प्रतिभावान हैं श्याम बंजारे बड़े पुत्र हैं जो डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर लिए हैं डॉ श्याम बंजारे पिता श्री बुधराम बंजारे माता श्रीमति रूपाबाई बंजारे का जन्म और प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा गृह ग्राम झालरौंदा तहसील जैजैपुर जिला जांजगीर चाम्पा छग वर्तमान जिला सक्ति में हुआ है,डॉ. श्याम बंजारे को उनके मित्र सगे संबंधियों परिवारिक जन प्यार से मंगलू भी कहते हैं यह इनका प्यारा नाम भी है,जिनकी 10वीं 12वीं की पढ़ाई महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल भोथिया से हुआ है, क्रमश: स्नातक बी.एस.सी. शासकीय एमएमआर पीजी कॉलेज चांपा से किए हैं,स्नातकोत्तर एमएससी रसायन शास्त्र की पढ़ाई शासकीय साइंस कॉलेज बिलासपुर से किए हैं क्रमश: दिल्ली में पढ़ाई कर सी.एस.आई.आर. नेट जे. आर. एफ. केमिकल साइंस क्वालिफाइड किए, वर्ष 2016-17 में केंद्रीय गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में संविदा असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्य किए, क्रमशा: 2018 से 2022 तक प्रोफेसर पी.सी रवि कुमार के मार्गदर्शन में साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER) भुनेश्वर से शोध कार्य कर कार्बनिक रसायन शास्त्र में डॉक्टरेट (पीएचडी)की उपाधि प्राप्त किए कुछ दिन पूर्व ही हाल में अप्रैल 2023 से पोस्ट डॉक्टरेट रिसर्च के लिए यूनिवर्सिटी आफ मॉन्स्टर जर्मनी ज्वाइन किए हैं।
वहीँ बड़े भाई श्याम बंजारे की राह पर ही इनके छोटे भाई शैल बंजारे और छोटी बहन शिला बंजारे भी बीएससी बीएड की शिक्षा पूरी कर लिए हैं जिससे सगे संबंधियों रिश्ते नाते मित्र गुरु जनों में हर्ष ब्याप्त है।
↪️अभिस्वीकृति:-↩️
डॉ श्याम बंजारे ने इस उपलब्धि को अपने पूर्वज दादा दादी एवं माता-पिता, समस्त शिक्षक गुरु जनो के आशीर्वाद से मुझे मिला इसके लिए मैं समस्त मित्रजन शुभचिंतक सभी लोगों ह्रदय से आभार प्रकट किए हैं,फलस्वरूप इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाओ का दौर जारी है जिससे बंजारे परिवार अति उत्तसाहित हैं एवं पुरे क्षेत्र सहित समस्त सतनामी समाज में खुशी का माहौल है।


0 comments: