श्री कृष्ण के बड़े भईया बलराम जी के जन्म दिन पर पत्रकार ने वृक्षारोपण कर अपने पुत्र की लंबी उम्र की कामना किये।
मालखरौदा //मालखरौदा ब्लॉक के अधीनस्थ ग्राम पंचायत अमलीडीह में आज रविवार को अपने संतान की लंबी आयु के लिए आज ब्रत रखी थी जिसमे श्रीकृष्ण के बड़े भईया बलराम जी के जन्माष्टमी के रूप में मनाया गया जिसमें आज का दिन महिलाओं को हल चले हुए जगह पर नहीं जाना होता है वही आज के दिन में महिलाओं के द्वारा पसहर चावल का भोजन भैस का दूध दही घी का ही उपयोग बनाया जाता है साथ ही बिना हल चले हुए स्थान दिलोरा का मिट्टी लाकर नाव बाटी भौरा खेवइया बनाया जाता है साथ ही 6 प्रकार का भाजी 6 खिलौना 6 मिट्टी का बर्तन तथा महुआ का पलाश के पत्ते पर छठ रख कर विधिवत पूजा अर्चना कर पुत्र के पीठ पर स्नेह भरा पोता मारकर पुत्र की लंबी उम्र की कामना किया गया व्रत को पूरा किया गया साथ ही आंगन में तलाब नुमा सगुरिया बना कर चारो दिशा में परिक्रमा कर पूजा अर्चना करते हुए मिट्टी से बनाया हुआ नाव बाटी भौरा खेवइया को सगुरिया में ढील दिया जाता है साथ ही महुआ का प्रसाद का वितरण किया गया सभी व्रतधारी महिलाओं को पूज्य पंडित श्री प्रमोद शुक्ला जी द्वारा कथा सुना कर हलषष्ठी देवी की पूजा अर्चना सम्पन्न कराया गया।
Categories:
मालखरौदा



0 comments: