राज्य स्तरीय नवोदय विद्यालय स्व आकलन प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न।
बिर्रा- राज्य स्तरीय जवाहर नवोदय विद्यालय स्वं आंकलन परीक्षा में प्रदेश के सभी जिला के प्रतियोगी परीक्षा में करीबन 700परीक्षार्थी इम्तेहान में शामिल हुए और परीक्षा में तैनात पर्यवेक्षक के कारण परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।स्पायर कोचिंग सेंटर के संचालक दुष्यंत कश्यप ने अपने हुनर और मोटिवेशन के कारण अभी तक सबसे ज्यादा जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा व सैनिक स्कूल परीक्षा में अनेक परीक्षार्थी का चयन हुआ है तथा स्टारर कोचिंग सेंटर संचालक दुष्यंत कश्यप ने अपने सहयोगी बुद्धेश्वर कश्यप, मनीष वैष्णव, मूलचंद देवांगन, कमलेश गुप्ता,के अलावा सरस्वती शिशु मंदिर प्रभारी प्राचार्य ध्रुव कहार, संतोष आदित्य प्रधानाचार्य और आचार्य व शिक्षक के द्वारा राज्य स्तरीय जवाहर नवोदय विद्यालय स्व आंकलन प्रतियोगिता परीक्षा सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को आयोजित किया गया। प्रतियोगिता परीक्षा में प्रदेश के दुर्ग, रायपुर, बलौदा बाजार, सारंगढ़, खरसिया जांजगीर चांपा,सक्ती, बिलासपुर, कोरबा के प्रतियोगी परीक्षा में करीबन 700परीक्षार्थी ने भाग लिया।वहीं परीक्षा केन्द्र में बीस कमरा में परीक्षा लिया गया। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का पहली बार परीक्षा आयोजित होने से पांचवीं कक्षा के स्तर में परीक्षा का सही आंकलन हो सके और इनके बौध्दिक क्षमता का सही आंकलन कर सके। वहीं सभी परीक्षा कक्ष में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं रायपुर जिला के ब्लाक तिल्दा की छात्रा कु.हिमांशी वैभव ने बताया कि परीक्षा थोड़ी कठिन था।और गणित में भिन्न और चक्रवृद्धि ब्याज ने थोड़ी उलक्षा करके रखा है। वहीं खरसिया के ग्राम मरकाडीह गरिमा ने बताया कि इस तरह की परीक्षा आयोजित करने से हमें खुशी मिली है और परीक्षा से आत्म ञान और बौध्दिक क्षमता का विकास होगा। वहीं मालखरौदा क्षेत्र के सुभागी कुरै ने बताया कि राज्य स्तरीय जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा आयोजित करने के लिए आयोजन कर्ता को बंधाई दी है और समय समय पर इस तरह के आयोजन से निश्चित ही बच्चों के प्रतिभा उभरकर सामने आती हैं और बच्चों का वास्तविक टैलेंट उभरकर सामने आती हैं। *राज्य स्तरीय परीक्षा पुरस्कार 19मार्च को*-- राज्य स्तरीय जवाहर नवोदय विद्यालय स्व आंकलन का पुरस्कार वितरण 19मार्च दिन रविवार 2023को देव पब्लिक इंग्लिश स्कूल बिर्रा बसंतपुर में आयोजन किया गया है।



0 comments: