11 मार्च 2023

आदर्श आचार संहिता के बाद कम्प्यूटर आपरेटरों पर गिरने वाला है गाज-गोपाल शर्मा


 आदर्श आचार संहिता के बाद कम्प्यूटर आपरेटरों पर गिरने वाला है गाज-गोपाल शर्मा 

भूपेंद्र लहरे

मालखरौदा :- सत्ता के मद में चूर काँग्रेस नेता के इसारे पर बैकडोर से उप पंजीयक सहकारी जाँजगीर द्वारा नियम विरुद्ध कम्प्यूटर आपरेटरों की नियुक्ति के मामले में जिम्मेदार अधिकारी पल्ले झाड़ रहे हैं, इस संबंध में प्राप्त प्रमाणित विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी समिति पिरदा, मालखरौदा, विधानसभा जैजैपुर सहित लगभग दर्जन भर कम्प्यूटर आपरेटरों  से दो से तीन लाख रुपये दलालो के माध्यम से वसुली कर मनचाहा सेवा सहकारी समितियों में बिना औपचारिकता पूर्ण कराऐ नियुक्ति कर काम करवाया जा रहे है, जिसमें भर्ती प्रक्रिया आरक्षण रोस्टर को बला ए ताक में रख कर अपने सगा संबंधियों को उपकृत कर फर्जी बाड़े को बढावा देकर, सहकारी समितियों में सेंध लगाने का साजिश रचा जा रहा है, सिर्फ इतना ही नहीं फर्जी तरीके से सेवा रत कम्प्यूटर आपरेटरों को नियम विरुद्ध धान खरीदी का अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने से भ्रष्टाचार का पराकाष्ठा उजागर होता है, जिसके लिए सूचना के अधिकार अधिनियम के माध्यम से साक्ष्य जुटा कर बर्खास्तगी के लिए  R .T .I कार्य कर्ता जुटे हुए है, जिस पर आदर्श आचार संहिता लगने के बाद कार्य वाही होने के संकेत  उच्चपदस्थ सूत्रों ने दिया है,जिसमें जांजगीर चाम्पा एवं नव निर्मित 


सक्ति जिले में  यह आंकड़ा है 3650918 क्विंटल धान की खरीदी की गई है उसका ×3= 10952754 रुपया।


जांजगीर जिले में 4620384.8 क्विंटल धान की खरीदी की गई है उसका ×3=  13861154.4


दोनों जिले मिला कर इस वर्ष कुल खरीदी 


8271302.8×3= 24813908.4


लग भाग 2.5 करोड़ रुपये की वसूली करने की कोशिश की जा रही है, 12 रुपये खर्च में से 2 से 3 रुपये प्रति क्विंटल रुपये की मांग किये जा रहे हैं जिसमें हर प्रति क्विंटल 2 से 3 रूपये की मांग धान खरीदी केन्द्र में मतलब उदाहरण स्वरूप जिस खरीदी केंद्र में 30000 क्विंटल खरीदी किया गया है वहा से 90000 रुपये की मांग किया जा रहा है, ऐसे ही जिले में लाखों क्विंटल धान खरीदी की गई है जिन लोगों से करोड़ो रूपये की वसूली की जाने की कोशिश की जा रही है।

जिस पर पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा गोपाल शर्मा पिहरिद निवासी ने जांच कर दोषियों के उपर कार्यवाही करने मांग किए हैं।


Share This

0 comments: