सपिया सरपंच ने अपने ही फर्म के नाम से काटा लाखों रुपए का चेक।
मालखरौदा/ शासन द्वारा पंचायत राज अधिनियम बनाया गया है कि कोई भी सरपंच अपने रिश्तेदार के नाम से किसी भी प्रकार का कोई चेक नहीं काट सकता नाही नगद भुगतान कर सकता है बावजूद ग्राम पंचायत सपिया के सरपंच और सचिव ने मिलकर लाखों रुपए का चेक सरपंच के नाम काट दिया इसका जानकारी अगर सूचना का अधिकार अधिनियम नहीं होता तो लोगों को नहीं मिल पाता बता दे ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सपिया के सरपंच सीमा विनय राठौर द्वारा अपने नाम से संचालित सीमा कंस्ट्रक्शन के लिए 19 लाख 14 हजार 6 सौ 80 रुपये का चेक काटकर आहरण करने के संबंध में शिकायत कलेक्टर शक्ति से 26 दिसंबर 2022 को किया है ग्रामीण ताराचंद राठौर द्वारा बता दे सूचना के अधिकार के तहत उसके द्वारा जानकारी मांगा गया था जिसमें उसको जो बिल प्रदान किया गया है उसके अनुसार 12 मार्च 2020 को बिल क्रमांक 156 के माध्यम से 90500रुपये 13 जनवरी 2021 को बिल क्रमांक 816 के माध्यम से 75300रुपये 27 फरवरी 2021 को बिल क्रमांक 34 के माध्यम से 98000 रुपये 1मार्च 2021 को बिल क्रमांक 351, के माध्यम से 49000रुपये ,1 मई 2021 को बिल क्रमांक 423 424 425 426 427 428 के माध्यम से क्रमशाह 49000,रुपये 97600रुपये, 98000,रुपये 98000,रुपये 94650,रुपये 99 हजार, 86130 रुपए का बिल 1 ही दिन काटा गया इसी प्रकार 19 जून 2021 को बिल क्रमांक 45 के माध्यम से 80000रुपये कुल योग 966180रुपये का बिल दिया गया है जिसमें क्रम से 156,34,45 मैं त्रुटि सुधार किया गया है जबकि 5 जनवरी 2021 को बिल क्रमांक 3377 रुपये49000 साईं कृपा फ्लाई एश ब्रिक्स विनय राठौर सरपंच पति के नाम से काटा गया है इसमें भी त्रुटि सुधार किया गया है इसके साथ ही 9 सितंबर 2022 को सीमा कंस्ट्रक्शन के नाम से 4 लाख 40 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान सरपंच द्वारा किया गया इसके साथ ही 14 व15 वित्त आयोग का राशि 5 लाख 8500रुपये 19 अगस्त 19 सितंबर 30 सितंबर 23 दिसंबर 2021 तथा 24 जनवरी 2022 को ऑनलाइन भुगतान सीमा कंस्ट्रक्शन को किया गया है जिस के संबंध में 8 जून 2022 को जनपद सीईओ द्वारा संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया था किंतु आज तक किसी प्रकार का जांच नहीं हुआ है।
↪️वर्जन↩️
सीईओ संदीप पोयाम
जनपद सीईओ संदीप सिंह पोयाम जांच हुआ है जांच में सरपंच द्वारा अपने नाम के कंस्ट्रक्शन के नाम चेक काटने की जानकारी मिली है नियमानुसार कार्यवाही किया जाएगा


0 comments: