अगस्त माह के प्रमुख कृषि कार्य डॉ.चन्द्रशेखर खरे जी कृषि वैज्ञानिक जांजगीर विज्ञान केन्द्र ।
संयुक्त जन जागरूकता अभियान
(स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान समाज सेवक स्व. हिंच्छाराम खरे एवं स्व.गणेशराम खरे तथा महान देहदानी स्व.मनोज कुमार खरे''की स्मृति मे)
कृषि वैज्ञानिक चंद्रशेखर खरे(सस्यविज्ञान) एवं चंद्रमणिदेव, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक द्वारा कृषक जनहित मे किसानो के लिए सलाह इस 01/08/2020 अगस्त माह के प्रमुख कृषि कार्य...
1. देर हो जाने पर यदि धान की रोपाई इस माह करनी पड रही हो तो पौधे की दूरी कम रखे एवं 3 से 4 पौधों का उपयोग करेंI2. किसान भाईयो को सलाह दी जाती है की धान की विभिन्न अवस्थाओ मे अनुसंशित मात्रा मे नत्रजन का छिड़काव करेंI
3. धान मे यूरिया का छिड़काव करने के पूर्व खेत मे पानी की मात्रा कम कर देंI
4. केले मे वाटर सकर्स की पहचान कर निकालने का कार्य करते रहें एवं जिन पौधों मे फूल फल आया हो तुरंत बाँस लगाकर सहारा प्रदान करेंI
5. मुर्गीयो को कृमिरोग से बचाव हेतु हर तीन माह मे कृमिनाशक दवा खिलावेI
6. मुंग,तिल,मक्का,ज्वार चारे हेतु बीजो को उपचारित कर कतारो मे बुवाई करेंI
7. खेत में हरी काई का प्रकोप दिख रहा हो तो पानी को निकाल दें खेत मे जिस जगह से पानी अंदर जाता है वहाँ कापरसल्फेट को पोटली में बांध कर रखेंI
8. धान के खेत मे लगातार पानी भर कर रखेंI
9. शिमला मिर्च की नर्सरी तैयार करेंI
10. खरीफ प्याज की खेत में रोपाई करेंI
11. गुलदाउदी एवं चाइना एस्टर के लिए भूमि की तैयारी करेंI
वर्षाकाल मे आकाशीय बिजली से बचने के उपाय:-
12. वर्षाकाल मे बिजली चमक रही हो तब की स्थिति मे कभी भी पेड़ पौधो की शरण ना लेंI
13. जल जमाव या भराव के जगहो मे ना रुकेंI
14. ठहरे वही जहा छतदार चबूतरा या भवन मिलने पर ही शरण लेंI
15. जिन कृषको के पास एन्ड्रोइड मोबाइल हो दामिनीएप का इनस्टाल पंजीयन कर बिजली गिरने की सटीक प्रायिकता की सूचना प्राप्त कर सकते हैI
16. वर्षाकाल और आकाशीय बिजली कड़कने चमकने की स्थिति छतदार चबूतरा या भवन ना मिलने पर अपने दोनो हाथो को कानो मे रखते हुए एड़ी को जोड़कर खुली जगह् मे घुटनो की बल बैठ जाने से बिजली से बचा जा सकता हैI
कृषक जनहित मे प्रसारित ...
चंद्रशेखर खरे,कृषि वैज्ञानिक(सस्यविज्ञान).8770414150
धर्मेन्द्र कुमार खरे-निदेशक,
संयुक्त जन जागरूकता अभियान
चंद्रमणिदेव,वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक
सुमनशेखर खरे,समाज सेविका.7410139918
---------------------------------------
अधिक जानकारी के लिए अपने नज़दीकी कृषि विज्ञान केंद्रो/कृषि,पशुपालन विभाग से संपर्क करे...


0 comments: