08 जनवरी 2023

संत रामपाल महाराज जी की आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन छपोरा के सहस्त्रबाहु स्कूल परिसर में सम्पन्न हुआ।


 संत रामपाल महाराज जी  की आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन छपोरा के सहस्त्रबाहु स्कूल परिसर  में सम्पन्न हुआ।



सक्ति / जिले के मालखरौदा ब्लाक अंतर्गत ग्राम छपोरा में दिनांक 08 जनवरी 2023 को संत रामपाल महाराज जी के अनुयायियों द्वारा एक दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन किया गया यह सत्संग कार्यक्रम समय 11:30 पर प्रारंभ हुआ जहाँ इस सत्संग को प्रोजेक्टर स्क्रीन के माध्यम से शास्त्रोक्त ज्ञान संत जी के द्वारा श्रोताओं को संसार कल्याण के लिए किया गया। 

सत्संग के बाद  दोपहर 02:00 बजे मुनीन्दर धर्मार्थ ट्रस्ट कुरुक्षेत्र हरियाणा के बैनर तले  तीन जोड़ें जातिय एवं अंतर जाति युवक-युवतियों का विवाह कार्यक्रम किया गया,यह विवाह महज 17 मिनट में कबीर गुरुवाणी के द्वारा बिना आडंबर व लोक दिखावा एवं बिना फिजूल खर्च के किया गया ।

संत जी का उद्देश्य है कि समाज में फैले जात पात भेदभाव को मिटाना एवं नैतिक आध्यात्मिक जागृति लाना है समाज मे फैले हर प्रकार के नशा को दूर करना,समाज से दहेज रूपी कुरीति को जड़ से खत्म करना एवं समाज में शांति भाई चारा स्थापित करना।

मानव समाज में फैले सामाजिक बुराई को खत्म करके एक स्वच्छ समाज तैयार करना।

विश्व कल्याण मिशन के इस कड़ी में हमें एक पूर्ण परमात्मा की भक्ति करनी  चाहिए,जिससे सर्व  मानव समाज को लाभ हो सकें। 


संत रामपाल जी के अनुयायी रमैनी विवाह में विश्वास रखते हैं जिसमें किसी भी प्रकार का कोई दहेज न तो लिया जाता है और न दिया जाता है यूँ कहें यह विधि संगत विवाह है।

 इस प्रकार की रमैनी विवाह संत रामपाल जी  के अध्यात्मिक ज्ञान से ही संभव हो रहा है उनके अनुयायी इस प्रकार की विवाह करके समाज को नया संदेश दे रहे हैं महाराज जी के इस ऐतिहासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में सक्ती जिले के समस्त अनुयायियों का विशेष योगदान रहा।

जिसमें कार्यक्रम में शामिल सेवादार:-

जगत दास महंत, चंद्र मोहन दास, राजकुमार गबेल, अमीचंद साहू, रामानंद पटेल, सत्येंद्र दास, मनहरण चंद्रा, मनोज चंद्रा सैकड़ों की संख्या में संगत महिलाएं बच्चे बुजुर्ग उपस्थित रहें हैं


Share This

0 comments: