12 अक्टूबर 2020

जोगीडीपा से पिरदा पँहुच मार्ग सड़क पूरी तरह जर्जर हालत में है, जनप्रतिनिधि व् क्षेत्रीय विधायक सो रहे हैं कुम्भकर्णी नींद, हादसे को दे रहा है यह रोड निमंत्रण,ग्रामीण हलाकान


 जोगीडीपा से पिरदा पँहुच मार्ग सड़क पूरी तरह जर्जर हालत में है, जनप्रतिनिधि व् क्षेत्रीय विधायक सो रहे हैं कुम्भकर्णी नींद, हादसे को दे रहा है यह रोड निमंत्रण,ग्रामीण हलाकान ।


मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भडोरा के आश्रित ग्राम जोगीडीपा से पिरदा पहुँच मार्ग रोड पूरी तरह से जर्जर हालत में है, इस रोड में जगह जगह गड्ढे हो गए हैं यहाँ कभी भी कोई गम्भीर हादसे हों सकते हैं, इस रास्ते में हर रोज हजारो की संख्या में व् वाहनों ब्यक्तियों की आवाजाहि होता है मगर इस रोड का कोई माई बाप नही है जो इसकी कायाकल्प कर सके यह जोगीडीपा से पिरदा जाने वाले रास्ते पर किसी जनप्रतिनिधियों की नजर नही पड़ रही है,आपको यह भी बता देना उचित होगा की यह रोड हमारे जैजैपुर विधानसभा के सबसे ऊर्जावान विधायक श्री केशव प्रसाद चन्द्रा जी के क्षेत्र में है फिर भी इस रोड का कोई माई बाप नही है, विधानसभा में सबसे ज्यादा प्रश्न करने वाले हमारे विधायक जी इस रोड पर कभी प्रश्न किये भी है कि नही यह तो वही जाने,पर क्षेत्र की जनताओं ने इस तरह की समस्या से निजात पाने के लिये जनप्रतिनिधि बनाते हैं मगर जैसे ही चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधियों को ऐसे हालात वाले सड़क पर कोई ध्यान नही जाता,जो चुनाव के पहले बड़े बड़े वादा करते हैं यह क्षेत्र की जनताओं के लिये बड़ी विडंबना है,आप इस सड़क की हालत को देखकर यह कह सकते हैं कि,  अंधेर नगरी चौपट राजा....,यही हालत जनपद पंचायत मालखरौदा के अधिकारियों की है जो इस ओर कभी ध्यान देते ही नही उनको तो अपने कुर्सी से ही मतलब है जो एसी रूम में बैठक कर गप्पे मारने के शिवाय कोई समस्या इन्हें नही दिखती,जब तक को बड़ा हादसा न हो जाये इनको नजर नहीं आता।


Share This

0 comments: