12 जनवरी 2023

कॉलेज और यूनिवर्सिटी कैंपस में पहला और अंतिम अधिकार छात्रों का - प्रदीप


कॉलेज और यूनिवर्सिटी कैंपस में पहला और अंतिम अधिकार छात्रों का - प्रदीप साहू



कॉलेज और यूनिवर्सिटी कैंपस में सिर्फ STUDENT WELFARE के लिए योजना बनाए सरकार जिसका सीधा लाभ छात्र छात्राओं को मिले - JCCJ




रायपुर/छत्तीसगढ़, दिनांक 12 जनवरी 2023। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अजीत जोगी युवा 

मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने साइंस कॉलेज मैदान के ठीक सामने राष्ट्रीय राजमार्ग, जी. ई. रोड पर  निर्माणधीन चौपाटी पर भाजपा और कांग्रेस के आरोप प्रत्यारोप और राजनीति के बीच कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा रायपुर पश्चिम विधानसभा के क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पंडित रायपुर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), साइंस कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज, संस्कृत कॉलेज और  नालंदा छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर है जिसे सहेजने और सवारने के आवश्यकता है। एजुकेशन हब के नाम से विख्यात उक्त शैक्षणिक संस्थानों में देशभर से छात्र-छात्राएं आकर अध्ययन करते हैं और अपना भविष्य बनाते हैं परंतु विगत कुछ वर्षों से उक्त शिक्षा का केंद्र को व्यापार व्यवसाय का केंद्र बना दिया गया है जिसके लिए दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस जिम्मेदार है। वर्तमान साइंस कॉलेज मैदान के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग जी ई रोड में चौपाटी बनाने की तैयारी की जा रही है जो कि छात्र छात्राओं के हित के विरुद्ध है । उक्त क्षेत्र में चौपाटी के निर्माण के छात्र छात्राओं का भविष्य चौपट होने से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा इसके पूर्व भी तत्कालीन भाजपा शासन काल में  नालंदा का निर्माण किया गया जो कि स्वगतोग्य है परन्तु उक्त परिसर और क्षेत्र में  देर रात तक मांसाहार और खाने पीने की चीजे विक्रय किया जाता है वह अनुचित है। इसके अतिरिक्त नालंदा परिसर से लगे एनआईटी  कैंपस में कॉफी हाउस का निर्माण, यूनिवर्सिटी कैंपस में कॉफी हाउस का निर्माण, इसी प्रकार एनआईटी के बाहर मुख्य मार्ग के अंतर्गत ठेलो में चिकन, रोल अंडा रोल आदि का विक्रय किया जाता जिससे देर रात तक उक्त क्षेत्र में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। जिससे छात्र छात्राओं को शिक्षा का एकांत और शांत वातावरण नहीं मिल रहा है । इस तरह विगत कुछ वर्षों में उक्त एजुकेशन हब अब व्यापार का व्यवसाय का हब बन रहा है । उन्होंने कहा कॉलेज और यूनिवर्सिटी कैंपस में पहला और अंतिम अधिकार छात्र छात्राओं का होना चाहिए और वहाँ पर कोई भी कार्यकर्म छात्र छात्राओं के द्वारा ही संचालित होना चाहिए और उसका लाभ भी छात्र छात्राओं को मिलना चाहिए। सरकार को शिक्षा के इस केंद्र को व्यापार व्यवसाय का  केंद्र बनाने के बजाय छात्र हित में,  छात्र कल्याण के लिए योजनाएं बनानी चाहिए जिसका सीधा लाभ छात्र छात्राओं को मिल सके। उन्होंने कहा लगातार यूनिवर्सिटी कैंपस और आसपास के शैक्षणिक केंद्रों में अनावश्यक निर्माण से राज्य की अमूल्य शैक्षणिक धरोहर सिमटती जा रही है जो कि चिंता का विषय है।


प्रदीप साहू

प्रदेश अध्यक्ष

अजीत जोगी युवा मोर्चा

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)


Share This

0 comments: