जेसीसी(जे) के नेत्री डॉ. ऋचा जोगी जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिर्राडीह गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में पहुँची।
सक्ति/जैजैपुर-जनता कांग्रेस छग(जे) के संस्थापक छत्तीसगढ़ के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री स्व.श्री अजित जोगी जी की पुत्र वधु डॉ.ऋचा अमित जोगी जी का सक्ति जिले के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमाकोनी के आश्रित ग्राम छिर्राडीह में आयोजित संत शिरोमणि परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की तीन दिवसीय जयंती पंथी कार्यक्रम में डॉ.ऋचा जोगी का आगमन हुआ जिसमें सक्ति जिले भर के सक्रीय जोगी पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही है,जिसमें जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन बबलू के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जो की डॉ.ऋचा जोगी के कार्यक्रम छिर्राडीह के कार्यकर्ता प्रिंस बंजारे संतोषी रात्रे के द्वारा लिया गया था कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती महोत्सव रहा है,श्रीमति डॉ. ऋचा जोगी के साथ आये बिलासपुर संभाग अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी,अंकित मिश्रा,आदि थे, छिर्राडीह के जयंती कार्यक्रम पहुँचे डॉ.ऋचा जोगी ने गुरु घासीदास बाबा जी के बताए सतमार्ग को बहुत ही सटिंक और सुंदर उद्बोधन गीत के माध्यम से गाकर ग्रामीण माताएं भाई बहनों को संबोधित करते हुए गुरु बाबा के सतमार्ग को अपनाने की बात कही वही सक्ति जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन ने गुरु बाबा के सतनाम मार्ग को भगवान बुद्ध के सतमार्ग सतनाम बताया और कहा कि हमारे गुरु घासीदास बाबा भगवान बुद्ध के सतनाम मार्ग पर चले हैं और हम सभी सतनामी भगवान बुद्ध के समय के सतनामी हैं गुरु घासीदास बाबा जी ने बुद्ध के सतनाम को आगे बढ़ाया और मानव मानव एक समान का संदेश दिया जिस पर हमारे पार्टी जनता कांग्रेस छग (जे) के संस्थापक छग के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अजित जोगी गुरु घासीदास बाबा जी के बताए सतनाम मार्ग पर चले एवं उनके जीवन काल में तपो भूमि गिरौदपुरी धाम का हमेशा दर्शन किया करते थे और अब उन्ही के रास्ते पर जोगी परिवार चल रहें हैं इसी कड़ी में हमारे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा.अमित जोगी जी की धर्म पत्नी बहन डॉ.ऋचा जोगी जी का आपके ग्राम छिर्राडीह के जयंती कार्यक्रम में पहुँचकर गुरु घासीदास बाबा जी का आशीवार्द लेने आएं हैं,वही ग्राम पंचायत आमाकोनी युवा सरपंच व् पत्रकार परदेशी खूंटे ने कहा कि हम सभी के दिलों में आदरणीय अजित जोगी जी बसते हैं हम सभी क्षेत्रवासी जोगी जी के जनहितकारी कार्यो के ऋणी हैं कभी हमारे खेत सूखे पड़े रहते थे जिसे नहर जैसे नदियां बहा कर जोगी जी ने हम गरीब किसान परिवारों को खुशहाल जीवन दिये हैं,छिर्राडीह में डॉ.ऋचा जोगी के आगमन पर उनका भब्य स्वागत सत्कार किया गया जिसमें सक्ति जिले भर के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं जिसमें जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन बबलू,प्रशांत त्रिपाठी जिलाध्यक्ष बिलासपुर,अंकित मिश्रा,प्रदेश सयुक्त महासचिव सुखबाई खुटे,ललिता भारद्वाज जिला अध्यक्ष महिला विंग,राज बहादुर,जिला सचिव bsp,राहुल मिश्रा,प्रदेश संगठन मंत्री संतोषी रात्रे,सक्ति जिला महामंत्री जी.आर.प्रधान,सक्ति जिला मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र लहरे,जैजैपुर ब्लाक अध्यक्ष छतराम यादव,भुनेश्वर आगरे,प्रिंस बंजारे,भीमराव सोनी,अजय,सहित समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ सैकड़ो ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही है।



0 comments: