14 दिसंबर 2022

सचिव संघ मालखरौदा ब्लाक अध्यक्ष शत्रुघन साहू अपने मुख्यालय से नदारत रहते हैं कार्यालयीन समय पर कार्यालय में लगे रहते हैं ताले।


 सचिव संघ मालखरौदा ब्लाक अध्यक्ष शत्रुघन साहू अपने मुख्यालय से नदारत रहते हैं कार्यालयीन समय पर कार्यालय में लगे रहते हैं ताले।



मालखरौदा/मालखरौदा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अमलीडीह पंचायत भवन में जड़ा रहता है ताला पंचायत सचिव शत्रुहन साहू की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल आपको बता दें यह वही पंचायत सचिव हैं जो मालखरौदा सचिव संघ के अध्यक्ष हैं बड़ी ही विडम्बना की बात हैं कि जो ब्लाक अध्यक्ष के पद पर विराजमान है उस सचिव के कार्यालय पंचायत भवन बन्द रहता है मालखरौदा जनपद पंचायत  के अन्य सचिव जो दूरदराज से आते जाते हैं उनके सचिवालय पंचायत भवन का क्या हाल हो रहा होगा वैसे तो लगभग मालखरौदा जनपद के 81 ग्राम पंचायतों में कोई कोई सचिवालय टाइम से खुलते हैं बांकी पंचायतों में अक्सर इसी तरह सचिवालय बंद पाये जाते हैं जो नियम कानून को ताक में रखकर जानबूझकर ऐसा किया जाता है पंचायत सचिवें अक्सर जनपद पंचायत में जमें रहते है पंचायत तो कभी कभार ही जाते हैं पर जनपद के आसपास अक्सर घूमते देखें जाते हैं और यह उच्च अधिकारीयों की सह से हो रहा है अन्यथा किसी छोटे स्तर के कर्मचारियों का दम नहीं हो सकता जो इस तरह अपने मुख्यालय को ताला जड़ दे,अब देखना होगा की खबर प्रकाशन के बाद ऐसे सचिवों पर सीईओ साहब क्या सज्ञान लेते हैं।


Share This

0 comments: