14 दिसंबर 2022

जिला स्तरीय सतनाम शोभायात्रा बाइक रैली निकालने की सुगबुगाहट जोरो पर,मालखरौदा क्षेत्र के सतनामी युवाओं ने जबरजस्त तैयारी की है।


जिला स्तरीय सतनाम शोभायात्रा बाइक रैली निकालने की सुगबुगाहट जोरो पर,मालखरौदा क्षेत्र के सतनामी युवाओं ने जबरजस्त तैयारी की है।



सक्ति/नवीन जिला सक्ति के मालखरौदा क्षेत्र के युवाओं ने सतनाम शोभायात्रा निकालने की तैयारी जोरो पर की है आपको बता दें कि

 सतनामी समाज की आन बान शान संत शिरोमणि परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जन्म जयंती 18 दिसंबर को हर साल छग सहित देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है इसी कड़ी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सतनाम शोभा यात्रा निकालने की धमाकेदार तैयारी हो रही है जिसकी सुगबुगाहट जोर शोर से चल रहा है पिछले साल यह शोभा यात्रा बाइक रैली मिरौनी बैराज से शुरुआत हुई और सक्ति तक चली इस वर्ष भी वहीं से होने की जानकारी प्राप्त हो रहा है मगर पिछले साल से इस वर्ष और भी ज्यादा जोर शोर से सतनाम शोभा यात्रा बाइक रैली निकालने में सक्ति जिले के मालखरौदा क्षेत्र के सतनामी युवाओं में जबरजस्त उत्साह चल रहा है माना जा रहा है कि इस वर्ष पिछले साल से ज्यादा दमदार होने वाला है जिसकी तैयारी युवाओं ने कर ली है,यह सतनाम शोभा यात्रा पिछले वर्ष जांजगीर चाम्पा जिले के नाम से प्रसिद्ध हुआ था मगर अब मालखरौदा सक्ति जिले में है तो इस बार सक्ति के नाम से विख्यात होगा क्योंकि मालखरौदा ब्लाक सक्ति जिले का ह्दय स्थल होने के साथ साथ बहुत ही महत्वपूर्ण ब्लाक माना जाता है और यहाँ के युवाओं में इस शोभा यात्रा को लेकर काफी उत्साह रहता है क्योंकि

मालखरौदा क्षेत्र में  सतनामी समाज के ऐसे बुद्धजीवी संघर्षशील युवाओं की टीम है जो  सभी अपने अपने प्रतिभा ओं के धनी व्यक्ति हैं जिनके नेतृत्व को सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य समाज के लोगो द्वारा सराहा जाता है,जिसमें पिहरिद से चैतन्य बुद्ध भारद्वाज,छोटे सीपत से विजेंद्रपाल सतरंज,कुरदा से संदीप मनहर,नरियरा से सूरज टण्डन,सिंघरा से विजय घृतलहरे,भडोरा से भूपेन्द्र घृतलहरे जिला मीडिया प्रभारी,नवागांव से बसंत खांडे,पिरदा से सुशील भारद्वाज, अंडी से सुरज महिलागे,कलमी से सतपाल चतुरे,नगझर से राज बंजारे, मोहतरा से सुरेश भारद्वाज,बासीन से नेतराम अंचल सहित  पूरे मालखरौदा ब्लाक के सतनामी युवाओं का बहुत बड़ा योगदान रहता है सक्ति जिले के  मालखरौदा,हसौद,डभरा, सक्ति के सभी थानों में इस रैली के लिए परमिशन लिये जा चुके जिसमें इन सभी थानों के  पुलिस बल का सहयोग मिलेगा,इस शोभा यात्रा को लेकर सतनामी युवाओं में अति उत्साह है,यह सतनाम शोभायात्रा मिरौनी से निकलकर मेन रोड होते हुए सक्ति जिला मुख्यालय पहुँचेगा।

साथियों विगत 3 वर्षों से जिला स्तरीय सतनाम शोभायात्रा हर साल की भांति इस साल भी 18 दिसम्बर 2022 को आयोजित की जा रही है जिसमें क्षेत्र के समस्त सतनामी जन एवं आमंत्रित साथी सम्मिलित रहेंगे यह रैली पूर्व की भांति महानदी के तट से प्रारंभ होकर जिला मुख्यालय शक्ति प्रस्थान कर अंतिम समापन जिला मुख्यालय में होगा जिसमें समस्त सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किये हैं जो अधिक से अधिक संख्या में मालखरौदा क्षेत्र वासियों की रैली में उपस्थित होने सादर आमंत्रित किया गया है जिसमें अपने साथ बाईक कार ट्रेक्टर इत्यादि वाहन को शोभायात्रा का हिस्सा बनाने की अपील की गई है,जिला स्तरीय सतनाम शोभायात्रा में मांदर झांझ एवं डी. जे. साउंड सिस्टम एवं पंथी नृत्य का प्रदर्शन होगा,शोभायात्रा का प्रारंभ महानदी के तट मिरौनी से होगा एवं समापन जिला मुख्यालय सक्ती में होगा।


Share This

0 comments: