19 दिसंबर 2022

सतनाम शोभायात्रा से पुरे सक्ति जिला सहित सक्ति नगर हुआ सतनाम मय।


 सतनाम शोभायात्रा से पुरे  सक्ति जिला सहित सक्ति नगर हुआ सतनाम मय।



मालखरौदा क्षेत्र के युवाओं की लीडरशिप रही काबिले तारीफ़।




नवीन जिला सक्ति के मालखरौदा क्षेत्र के युवाओं ने सतनाम शोभायात्रा निकाली यह यात्रा जिले के अंतिम छोर महानदी के तट मिरौनी नरियरा से प्रारम्भ होकर बासीन, घोघरी,छपोरा मालखरौदा होते हुए मेन रोड से जिला मुख्यालय सक्ति पहुँचा,जिसमें सतनाम शोभायात्रा का जगह जगह ग्रामीणजनों ने पूजा अर्चना करते हुए बाबा गुरु घासीदास जी का आशीर्वाद लिए,शाही रथ में विराजमान हमारे सतनाम के प्रतीक चिन्ह गिरौदपुरी मॉडल के तर्ज पर बने जैतखाम रथ में स्थापित था जिसे हमारे मालखरौदा क्षेत्र के युवाओं ने शोभायात्रा को एक अद्भुत दृश्य बनाया।


 सतनामी समाज की आन बान शान संत शिरोमणि परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जन्म जयंती 18 दिसंबर 2022 को हर साल की भांति इस वर्ष  भी धूमधाम से मनाया गया,जिसमें शोभा यात्रा पिछले साल की शोभा यात्रा से हजार गुना अधिक ज्यादा धुँवाधार रहा क्षेत्र के युवाओं में जबरजस्त उत्साह देखने को मिला बाइक कार रैली से रोड जगह जगह जाम हो गया,सक्ति तक चली इस शोभायात्रा में सक्ति जिले के मालखरौदा क्षेत्र के सतनामी युवाओं में जबरजस्त उत्साह रहा।

सक्ति नवा जिला बनने के बाद जिले का सबसे पहला प्रथम बार का जोरदार शोभायात्रा रहा   सक्ति जिले के  मालखरौदा,जैजैपुर, हसौद,डभरा, एवं सक्ति क्षेत्र के समस्त सतनामियों जन की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस शोभायात्रा का बेहतरीन लीडरशिप इन लोगो ने किया जिसमें छोटे सीपत से विजेंद्रपाल सतरंज,नरियरा से सूरज टण्डन,पिहरिद से चैतन्य बुद्ध भारद्वाज,कुरदा से संदीप मनहर,राकेश लहरे,भडोरा से भूपेंद्र लहरे जिला मीडिया प्रभारी,महेश लहरे,सिंघरा से विजय लहरे,नवागांव से बसंत खांडे,कला बर्मन,पिरदा से सुशील भारद्वाज,बड़े रबेली से करन अजगल्ले,चारपारा से विकास भारती, सोनाडुला से मनहरण कमलेश,बासीन से नेतराम अंचल,जोगीडीपा से कोमल मनहर सहित मालखरौदा क्षेत्र के समस्त युवाओं की भागीदारी रही है।


↪️विजेंद्रपाल सतरंज↩️

 वही विजेंद्रपाल सतरंज ने जिला स्तरीय सतनाम शोभायात्रा रैली मालखरौदा टीम का सफल आयोजन के लिये आभार व्यक्त किए हैं।


Share This

0 comments: