05 फ़रवरी 2022

निःसन्तान मृत ब्यक्ति का करा दिया धान खरीदी पंजीयन,नवापारा खरीदी केन्द्र का मामला है।


 निःसन्तान मृत ब्यक्ति का करा दिया धान खरीदी पंजीयन,नवापारा खरीदी केन्द्र का मामला है।



 धान खरीदी केंद्र नवापारा में निसंतान मृतक खाताधारक की समस्त भूमियों पर साठगांठ कर फर्जी धान पंजीयन।


मालखरौदा/मालखरौदा समीपस्थ ग्राम पंचायत नवापारा के निसंतान मृतक कृष्णो बाई पिता साधराम के समस्त भूमियों को बीना विधिवत नामांतरण कराए बिना विधि विरुद्ध व सांठगांठ करके निजी लाभ हेतु शासन को धोखा देते हुए तेज कुवर पति पुरीराम निवासी ग्राम कैथा तहसील जैजैपुर द्वारा संबंधित हल्का पटवारी एवं अधिकारियों से सांठगांठ करते हुए तथा नेतागिरी का धौस दिखाते हुए एवं कम रकबा को ज्यादा बताकर शासन को धोखा में रख कर फर्जी तरीके से b1 खसरा में कूट रचना कर दर्ज कराकर धान विक्रय हेतु पंजीयन धान खरीदी केंद्र क्रमांक 1076 नवापारा में किया गया है जिसकी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी शक्ति में किया गया है जिस संबंध में जांच हेतु संबंधित तहसीलदार को आदेश प्रेषित किया गया है जिस पर तत्काल समस्त भूमियों पर धान बिक्री रोक लगाने व कार्यवाही करना आवश्यक है जिसकी सुनवाई की अगली तारीख 10 फरवरी 2022 को होना अभी बाकी हैं। बता दे कि तेजकुँवर पति पुरिराम जायसवाल के नाम पर पूर्व में मात्र 8 कट्टी धान बेचना था लेकिन धोखाधड़ी करते हुए मृतक कृष्णो बाई पिता साध राम की सारी जमीन का रकबा अपने नाम करा लिया गया है। इसमें धान ख़रीदी केंद्र प्रभारी कल्याण यादव , एवं प्रबंधक एकलव्य चन्द्रा का भी बड़ा हाथ लग रहा है।धान खरीदी प्रबंधनक का कहना है कि तहसीलदार ने सिर्फ तीन खसरा नम्बर पर रोक लगाई हैं, इसलिए बाकी नम्बरों पर मैं धान खरीदूंगा , इससे साफ पता चलता हैं तहसीलदार का भी सांठगांठ हैं।


Share This

0 comments: