05 फ़रवरी 2022

उपसरपंच और दो पंचों ने सरपंच के विरुद्ध जनपद पंचायत में लिखित शिकायत किया,ग्राम पंचायत भडोरा का मामला।


 उपसरपंच और दो पंचों ने सरपंच के विरुद्ध जनपद पंचायत में लिखित शिकायत किया,ग्राम पंचायत भडोरा का मामला।





सरपंच के ताना शाही कार्य से ग्रामीण एवं  उपसरपंच सहित दो पंच ने खोला मोर्चा।


जनपद पंचायत के अधिकारी हैं इस पंचायत पर मेहरबान तभी तो नही करते कोई कार्यवाही,हाल ही में इस पंचायत द्वारा राष्ट्र ध्वज तिरंगे का भी किया गया था अपमान फिर भी जनपद सीईओ ने नही की कोई कार्यवाही।



मालखरौदा / मालखरौदा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भडोरा में सावर्जनिक  शौचालय निर्माण कार्य किया जा रहा है जो 3.50 लाख पचास हजार रूपये की लागत से बनाये जा रहे हैं, जिसका न तो कोई स्वीकृत बोर्ड बनाये गए हैं,जिसमें पंचायत द्वारा ऐसे स्थान पर शौचालय निर्माण किया जा रहा है जो भैसा धोवा तालाब के नाम से हैं जबकि मुख्य तालाब बस्ती अंदर है उस मुख्य तालाब में शौचालय को बनना चाहिये था मगर सरपंच अपने मनमानी रवैवे से बाज नही आ रहा है,ताना शाही रवैये के कारण सरपंच से ग्रामीण खासे परेशान हो चुके हैं यहाँ तक की सरपंच के खिलाफ पंच और उपसरपंच हो चुके हैं सरपंच के मनमानी रवैये के कारण उसके विरुद्ध दो पंच और उपसरपंच ने जनपद पंचायत मालखरौदा में सीईओ से लिखित शिकायत किये हैं,पंचों का कहना है कि सरपंच द्वारा जो सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय बनाये जा रहे हैं वो गलत जगह पर बनाया जा रहा है उसे बस्ती स्थित तालाब के पास बनाया जाना चाहिये,जो सरपंच अपने पद का दुरूपयोग करते हुए गलत जगह पर बना रहे हैं यहाँ तक कि जिस भैसा धोवा तालाब में शौचालय बना रहे हैं उसमें भी ग्रामीण माता बहने निस्तारी करते है क्या सरपंच सचिव और इंजीनियर को इतना भी नही पता की शौचालय को तालाब पार में बनाने से उसके गन्दगी तालाब के अंदर जायेगा उससे तालाब की गन्दगी से गम्भीर बीमारी उत्तप्न्न होने  की आंशका भी बनी रहेगी सरपंच सिर्फ अपने दो पंचों को फायदा पहुचाने के लिये शौचालय को ऐसे जगह बनवा रहा है जहाँ पर बनने से लोगो को कोई सुविधा नही मिलेगा,इसी बात को लेकर उपसरपंच देवमती श्रीवास पति जगमोहन श्रीवास और पंच मोटू यादव वार्ड क्रमांक 03,पंच तिलक सिदार वार्ड नं 06 और ग्रामीणों ने जनपद पंचायत में लिखित शिकायत किए हैं।


↪️ वर्जन ↩️

शिकायतकर्ता 

उपसरपंच श्रीमति देवमती जगमोहन श्रीवास,मोटू पंच वार्ड 03,तिलक सिदार वार्ड नं 06,भैसा धोवा तालाब में सार्वजनिक शौचालय बना रहें हैं सरपंच द्वारा वह गलत जगह बना रहें है वहाँ बनने से बस्ती के ग्रामीणों से कोई सुविधा नही होगा,बीच बस्ती तालाब के नीचे खाली पड़े भूमि पर बनाए जाने से सभी ग्रामीणों को सुविधाएं मिलेंगी एवं पंचायत के अधिकारियों को वहाँ पहुँचने पर भी शौचालय का लाभ मिलेगा,जिस जगह पर बना रहे है वहाँ किसी को लाभ नही होगा उल्टा वहाँ शौचालय की गन्दगी तालाब में ही जायेगा जिससे लोगो में गम्भीर बीमारी होगी,उसे वहां पर बनाना उचित नही है,उसे बस्ती तालाब के पास खाली पड़े जगह हैं वहाँ बनाना उचित होगा।


Share This

0 comments: