गरियाबंद /छुरा:- नगर पंचायत परिसर में मजदूर कांग्रेस द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के प्रथम पंचायत मंत्री व राजिम विधायक अमितेश शुक्ल थे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रकुमारी शाह राजमाता छुरा, विशिष्ठ अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव इंटक कांग्रेस महेंद्र सिंह राजपूत,संभाग अध्यक्ष इंटक आलोक बाघे, प्रदेश उपाध्यक्ष हैप्पी वालिया,यूथ इंटक प्रदेश महासचिव रितेश गुप्ता,राकेश राय,अब्दुल समद खान उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद, अशोक दीक्षित विधायक प्रतिनिधि, धनेश्वरी मरकाम पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा, श्रद्धा राजपूत जिला अध्यक्ष महिला बाल विकास परिषद गरियाबंद, सलीम मेमन एल्डरमैन, हरीश यादव पार्षद व नेता प्रतिपक्ष,उपस्थित थे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कोसममुड़ा चौक से बाइक रैली निकालकर स्वागत किया गया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा कि हर्ष का विषय है कि आज नगर पंचायत परिसर में इंटक द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है मैं इंटक पार्टी के नेताओ को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई ऐसे पार्टी से है जो विकास के नाम पर वोट नही मांगती है बल्कि धर्म और जाति के नाम पर वोट मांगती है उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के पास आज कोई मुद्दा नही है छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चहुमुखी विकास कर रहा है हमारी पार्टी शुरू से ही किसी धर्म समुदाय जाति से हटकर विकास के नाम पर वोट मांगती है और आज आप खुद देख रहे है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को सरकार बनाये महज तीन वर्ष ही हो रहे है उसमें भी हमारा प्रदेश कोरोना संक्रमण काल मे जूझ रहा था उसके बाद भी भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की ऊंचाई छू रहा है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी बड़े लम्बे लम्बे हांकते है उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी कहते है लोगो को पन्द्रह पन्द्रह लाख रुपये देने की घोषणा किया गया था जो आज तक नही पूरा हुआ, उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टचार चरम पर है अधिकारी कर्मचारी बिना लेनदेन के कोई कार्य नही कर रहे है सब तरफ सिर्फ पैसा ही पैसा चल रहा है उन्होंने कहा कि अभी अभी आप समाचार में देख रहे हो कि देश से कई करोड़ रुपये का घोटाला करके विदेश भागे नीरव मोदी ने विदेश के न्यायालय में दिए अपने कथन में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के उपर भी घोटाले में पैसा खाने का बयान दिया है।उन्होंने कहा कि आज राजिम क्षेत्र में नहर नाली का जाल बिछ रहा है जिससे किसानों को भरपूर पानी मिलेगा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि प्रधान राज्य है यहा पर नब्बे प्रतिशत नागरिक किसान है इसलिये हम किसानों को फोकस कर योजना बना रहे है भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही कहते आ रही है कि गाय हमारी माता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने गाय माता के लिए कुछ नही किया बल्कि गाय माता के असली पुत्र तो कांग्रेस पार्टी है हमारे भूपेश बघेल जी ने गाय माता के लिए गौठान निर्माण किया जिससे गाय माता को आसरा तो मिल ही रहा है साथ ही किसानों को गोबर से भी बड़ी आमदनी मिल रही है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे इंटक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने कहा कि आज का इंटक कांग्रेस का यह कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने किया गया है इंटक कांग्रेस ने इसी मिशन को आगे बढ़ाने को लगभग 400 की संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ताओ को शामिल किया गया है ताकि कांग्रेस पार्टी में शामिल यह कार्यकर्ता सक्रिय होकर हमारे छत्तीसगढ़ के प्रथम पंचायत मंत्री व राजिम विधायक अमितेश शुक्ल को आने वाले विधानसभा चुनाव में पिछले रिकार्ड मत से भी उपर मत से विजयी बनाने काफी कारगर साबित होगा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग देश मे समाज के बीच द्वेष पैदा कर राजनीति करती है इसलिए आप युवाओं से निवेदन है कि आप अभी युवा पीढ़ी भाजपा पार्टी के बहकावे में न आये।
कार्यक्रम में गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान, एल्डरमैन सलीम मेमन,नेता प्रतिपक्ष हरीश यादव , पी सी सी सदस्य यशपेन्द्र शाह, जिला महामंत्री अशोक दीक्षित , एल्डरमैन संदीप सोनी , जिला अध्यक्ष मजदूर कांग्रेस शशांक चौबे युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अफजल खान , एल्डरमैन लोकेश्वर वर्मा, जनपद सदस्य नीलकंठ ठाकुर देव यादव,अखिल, चौबे , शैलेन्द्र दीक्षित ,दिलीप बघेल ,जिला अध्यक्ष महिला बाल विकास श्रद्धा राजपूत ,पूर्व जनपद अध्यक्ष धनेश्वरी मरकाम, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष राजकुमारी सोनी , सपना कंसारी , नंदनी त्रिपाठी,पुष्पा ध्रुव ,अनीता साहू राजा सिन्हा
दुर्गेश साहू, रोशन चक्रधारी विकास दुबे, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही कार्यक्रम में आये अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन इंटक कांग्रेस के गरियाबंद जिला अध्यक्ष शशांक चौबे ने किया।

0 comments: