29 दिसंबर 2021

सतनामी समाज है खाने का लड्डू नही,सुधर जावो मनुवादी विचारधारा से लिप्त ओबीसी या अन्य मनुवादियों।


 सतनामी समाज है खाने का लड्डू नही,सुधर जावो मनुवादी विचारधारा से लिप्त ओबीसी या अन्य मनुवादियों।

जातिगत गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले घोघरी निवासी  आरोपियों के खिलाफ डभरा थाना में मामला दर्ज।



जांजगीर चापा जिले के डभरा थाना में आज 28 दिसंबर 2021 को लिखित आवेदन देकर पीड़ित त्रिदेव राय पिता राजकुमार राय उम्र 22 वर्ष जाति सतनामी निवासी नरियरा थाना हसौद जिला जांजगीर चाम्पा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि हमारे सतनामी समाज व संगठन द्वारा 18 दिसम्बर को गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती पर शोभायात्रा निकाला गया था । शोभायात्रा  18. दिसंबर 2021 के 10 बजे ग्राम  घोघरी पहुंची थी शोभायात्रा में बाधा डालते हुये , चंदन जायसवाल एवं उनके साथी कैलाश जायसवाल द्वारा जातिगत गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि सरकारी फण्ड से पैसा पाकर बहुत इतरा रहे हैं । कल से फिर गाय मांस खाने लगेगा बोला गया  जिसे हमने सुन लिया  जिसके बाद हमने बिना किसी विवाद के बहस के बाद समझाईस देकर छोड़ दिये थे । फिर घटना के 10 दिन पश्चात करीब  27 दिसम्बर 2021 करीबन शाम 7 बजे 9753957671 मोबाईल नं ० से मुझे फोन करके कहा है, पूछते हुये सामाजिक व जातिगत गाली दिया और घोघरी आने पर हाथ पैर तोड़कर जान से मारने की धमकी दिया और सतनामी समाज पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई लोगों को औकात बताने की बात कही जिसके पश्चात मैंने फोन काट दिया फिर चंदन जायसवाल व कैलाश जायसवाल मेरे घर आकर दरवाजा पीटने लगा व दरवाजा खोल कह कर जातिगत गाली देते हुए  तुझे जिंदा नहीं  छोड़ेंगे कहते हुए भद्दी भद्दी  जातिगत गाली गलौंच देने लगा । मैंने डरकर दरवाजा नहीं खोला जब सुबह होने पर डरे सहमे सारी बात समाज व संगठन के लोगों को बताया । जिसको जानकर व सुनकर समाज के लोगों में काफी आक्रोश के स्थिति बना हुआ है और सामाजिक स्तर में मामला गरमाया हुआ है ।  वही डभरा पुलिस ने जातिगत गाली देने वाले एवं जहां सहित मारने की धमकी देने वाले आरोपी चंदन जायसवाल व कैलाश जायसवाल दोनों निवासी घोघरी  के विरुद्ध 294 , 34 ,506 आईपीसी एवं 3 ( 1) (10) sch 3 (2) (v)  एट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


Share This

0 comments: