छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला स्तरीय सम्मान समारोह - सक्ति जिला
सक्ती नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न,,,,,, नवीन जिला शक्ति अंतर्गत आठवीं धर्मशाला में आज छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा दादू जयसवाल नगर पालिका शक्ति अध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि जैजैपुर विधायक माननीय केशव चंद्रा व अध्यक्षता श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिलेभर से आए सभी पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर माननीय विधायक श्री केशव प्रसाद चंद्र जी ने अपने उद्बोधन में कहा की पत्रकारों को निर्भीक, व जो सही चीज है ऐसे समाचारों पर फोकस रहें ऐसे विचारो को सामने लाए।श्री अरविंद अवस्थी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ के 18 सूत्रीय मांग रहा जिसमें से 13 मांग लगभग पूरा हो चुका है इसके लिए मैं भूपेश सरकार को धन्यवाद देना चाहूंगा उन्होंने पत्रकारों के हित में जो निर्णय लिए हैं बहुत ही स्वागत योग्य है लेकिन कुछ हमारी मांगे अभी भी बाकी है उसको भी पूरा कराने का प्रयास कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई शक्ति द्वारा सभी अतिथियों का मोमेंटम देकर सम्मान किया गया।

0 comments: