मालखरौदा बंदोरा में स्व,सुधीर पटेल जी की पुण्य स्मृति में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुभारम्भ।
जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत माल खरौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत बंदोरा में पटेल परिवार द्वारा स्वर्गीय श्री सुधीर कुमार पटेल जी की पुण्य स्मृति में संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कलश यात्रा के साथ ग्राम भ्रमण कर बराही तालाब से जल भरकर भागवत कथा स्थल में परम पूज्या श्रीमती प्रभा देवी चौबे जी द्वारा श्री मुख से रसमई ललित माधुर्य वाणी से कथा का रसास्वादन सुनने को श्रद्धालु भक्तगण उमड़ पड़े। परम पूज्य प्रभादेवी चौबे जी द्वारा कथा प्रारंभ शुक सौवक संवाद, राजा परीक्षित चरित्र की कथा बड़े ही रमणीय और आनंदित करने वाली सु मधुर आवाज से आज सुनने को मिल रहा, श्रद्धालु भक्तगण कड़ाके की ठंड में भी देर शाम तक राधे राधे की गूंज से आज पूरा गांव भक्ति मय हो गया। लक्ष्मण राठौर जी की संगीत टीम में अधीन दास महंत, सी डी मानिकपुरी, पूनम दास महंत जी की मधुर संगीत में लोग थिरकने मजबुर हो गए, कृष्न भजन ने सबका मन मोह लिया।आयोजक आंनद प्रकाश पटेल,अमित पटेल,प्रियाश पटेल द्वारा दिनांक 22 दिसंबर से 30 दिसंबर तक दोपहर 2:00 बजे से कथा प्रारंभ हो रहा है।

0 comments: