22 दिसंबर 2021

शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय में असुविधाओं का अंबार भरे पड़े हैं-छुरा गरियाबंद


 शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय में असुविधाओं का अंबार भरे पड़े हैं-छुरा गरियाबंद



गरियाबंद छुरा/विकासखंड का एक मात्र शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय  छुरा से 2 किमी.गरियाबन्द रोड पर सन 2005 से संचालित किया जा रहा है जहां छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग 900 की है,यह महाविद्यालय जब से अस्तित्व में आया है तब से लेकर अब तक न तो भवन मरम्मत और न ही बिजली की मरम्मत किया गया है जिसके चलते छात्र-छात्राओं को भारी अड़चने उत्पन्न होती है।

    

महाविद्यालय में कक्षो,बरामदे व सभी  जगह जाले से भरे हुवे नजर आते है और साफ सफाई भी सही नही हो पा रहा है।शौचालय का निर्माण कार्य भी उचित तरीके से नही किया गया है।


विद्यार्थियों की संख्या अधिक हो जाने की वजह से समुचित कुर्सी टेबल की व्यवस्था नही हो पाई है,नियमित सभी छात्र - छात्राये महाविद्यालय नही आ पाते इस वजह से कुर्सी टेबल की की पूर्ति हो जा रही है जिस दिन नियमित आने लग जाए तो कुर्सी टेबल में कमी महसूस होने लगेगी।


पूरे महाविद्यालय में ध्यान देने पर यह भी प्रत्यक्ष नजर आता है कि जब से यह संचालित हुआ होगा तब से लेकर अभी तक बिजली की व्यवस्था चरमराई हुई होगी क्योंकि कही पर बिजली का बोर्ड नही है तो कही पर पंखे तो है पर खराब हो चुके है और कही पर बल्ब में रोशनी नही है।


    महाविद्यालय का एक अंग भौतिक  कक्ष जहां काफी दिनो से छत से पानी का रिसाव चल रहा है और नीचे फर्श पर पानी का बहना शुरू हो चुका है अभी तक उसका यह पता नही चल पाया कि पानी का रिसाव कहा से हो रहा है जिससे कि उससे ठीक कराया जा सके,पानी का रिसाव की वजह से इस भौतिक कक्ष में विद्यार्थी कक्ष के एक कोने में बैठकर विद्या अर्जन कर रहे है।


   विज्ञान एक ऐसा विषय है जिसमे प्रयोग की बिना कुछ भी संभव नही पर प्रयोगकक्ष की बात करे तो प्रायोगिक सामग्री में जो सामग्री का समावेश होना चाहिए उसमे भी कमियाँ बताई जा रही है।


इस महाविद्यालय के पढ़ाई के विषय के अनुसार प्राध्यापको की संख्या भी नही है और न ही विद्यार्थियो को जो पुस्तके उपलब्धता कराई जा सकती है वो पूस्तके है और न ही पुस्तक के नाम पर कोई पुस्तकालय जिससे निर्धन बच्चो को पुस्तके मुहैया कराई जा सके,इन सभी विषयों पर अधिकारियों से चर्चा की गई थी पर अभी तक कुछ नही हो पाया और समय रहते यह सब ठीक नही हो पाता तो एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को लेकर प्रदर्शन भी किया जाएगा।

-रितेश दीक्षित 

(एनएसयूआई युवा नेता छुरा)


कुछ दिन पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी छुरा को एक शिकायत पत्र देकर कॉलेज की कमियों को दर्शाकर अवगत कराया है महाविद्यालय के प्रिंसिपल आये दिनों छुट्टी पर रहते है और उनका छुट्टी के लिए कोई आवेदन पत्र कॉलेज में नही होता और न ही अपना प्रभार किसी दूसरे अध्यापक को देकर जाते है जिसकी वजह से कॉलेज का संचालन में सुधार नही हो पा रहा है,स्तिथि ऐसे ही रही तो भविष्य में कॉलेज के खिलाफ आंदोलन भी  किया जाएगा।

-भिषेक पाण्डेय

(एबीविपी मंत्री छुरा इकाई)


 कॉलेज की पूरी मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग करता है और इन सभी विषयों पर उन्हें समय समय पर जानकारी दी जा चुकी है उनका आश्वाशन भी है कि जल्द ही कमिया दूर कर दी जाएगी।

प्रदीप कुमार भोई

प्रिंसिपल(शा.क.धु.महाविद्यालय छुरा)


छुरा शासकीय महाविद्यालय में जो कमिया है उनकी जानकारी मिल चुकी है और उसकी स्वीकृति के लिये भेजा जा चुका है स्वीकृति के पश्चात कमिया दूर हो जाएगी।

-खिलावन प्रसाद सकार्या (उपभियंता पीडब्ल्यूडी विभाग छुरा)


Share This

0 comments: