15 फ़रवरी 2021

राजस्व विभाग के नाक के नीचे हो रहा घास भूमि में कब्जा करने का खेल, घास भूमि जमीन से अतिक्रमण हटाने राजस्व विभाग के छूट रहे पसीने, खोखरा धाराशिव मोड़ की घास जमीन का है मामला।


 राजस्व विभाग के नाक के नीचे हो रहा घास भूमि में कब्जा करने का खेल, घास भूमि जमीन से अतिक्रमण हटाने राजस्व विभाग के छूट रहे पसीने, खोखरा धाराशिव मोड़ की घास जमीन का है मामला,


जांजगीर चाम्पा - राजस्व विभाग को कब्जाधारी ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं,दरसल मामला जांजगीर मुख्यालय से लगे ग्राम खोखरा धाराशिव मोड़ का है जहाँ पर की घास भूमि में कब्जाधारियों को नोटिस दिया गया था,उन्ही कब्जाधारियों में से दीगर जिले से आए महिलाओं के द्वारा घास भूमि जमीन में कब्जा करने की तैयारी जोर शोर से चल रहा है, राजस्व विभाग के आलाधिकारियों के मना करने के बावजूद कब्जाधारी निर्माण कार्य करने पर नही चूक रहे हैं वही निर्माण कार्य न रोकने की वजह राजस्व विभाग हैं, इन महिलाओं को जिला प्रशासन का कोई खौफ भी नही हैं,बड़े ही दबंगई से यह काम जारी है,जांजगीर एसडीएम मेनका प्राधान के आदेश पर नायब तहसीलदार व पटवारी मौके पर जाकर निर्माण कार्य में रोक लगाई थी, परन्तु रोक लगाने के बावजूद भी इन दबंग महिलाओं के हौसले इस तरह बुलंद हैं कि राजस्व अमले को ठेंगा दिखाते हुए नाक के नीचे खेल कर रहे है,इधर विभाग को जानकारी तक नही है,जहाँ राजस्व विभाग के आला अधिकारी मौन दिखाई दे रहे हैं, आपको बता दे कि बालको व जांजगीर की रहने वाली यह कब्जाधारी दबंग महिलाओं द्वारा एक नही दो नही चार जगहों की घास भूमि पर मकान निर्माण कर कब्जा जमाए बैठे हैं उसके बावजूद भी कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं, इनके कई कारनामे देखने को मिलेंगे ,इसी तरह इन महिलाओं के द्वारा करीब पांच एक्कड़ घास भूमि जमीन पर कब्जा जमाए बैठे हैं, जिसकी शिकायत होने के बावजूद आज तक किसी प्रकार की कोई ठोस कार्रवाई नही की गई जिसके चलते अतिक्रमण हटाने में राजस्व विभाग पसीने छूट रहे है,वही कार्रवाई व अतिक्रमण नही हटाने की   वजह से इन कब्जाधारियों को और मौका मिल रहा हैं वही कब्जाधारी बैठे बैठे करोड़पति बनने का सपना देख रहे है,और राजस्व विभाग इन्हें छूट दे रही हैं, अब देखना यह होगा कि राजस्व विभाग अतिक्रमण हटा पाती है या नही यह विभाग के  अधिकारियों पर एक सबसे बड़ा सवाल हैं,


Share This

0 comments: