13 फ़रवरी 2021

श्री सिद्ध तंत्र पीठ भैरव बाबा मंदिर रतनपुर में श्रीमद्भागवत कथा एवं हरिवंश महापुराण कथा आरंभ हुआ।


 श्री सिद्ध तंत्र पीठ भैरव बाबा मंदिर रतनपुर में श्रीमद्भागवत कथा एवं हरिवंश महापुराण कथा आरंभ हुआ 


रतनपुर ,श्री भैरव मंदिर रतनपुर में


गुप्त नवरात्रि के अवसर पर चित्रकूट वृंदावन से विशेष विद्वानों को आमंत्रित किया गया है उनके द्वारा मंदिर में दुर्गा सप्तशती पाठ संतान गोपाल का पाठ 10 महाविद्या की मंत्रो का जप ,भैरव जी का विशेष मंत्रों के द्वारा  पाठ जप किया जा रहे हैं तथा एक ही मंच से श्रीमद् भागवत कथा एवं शिवमहापुराण की कथा किया जा रहा है


जिसे बाल व्यास कान्हा तिवारी जी के मुखारविंद से  हरिवंश महापुराण तथा भूषण कृष्ण शास्त्री के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा व्यास जी को  कलश यात्रा के साथ आचार्य को मंचासन किया गया कल भव्य कलश यात्रा भैरव मंदिर से निकाल कर के भैरव कुंड से जल लाया गया समस्त देवी देवताओं का आवाहन कर वेदी निर्माण पंचांग पूजन सर्वप्रथम गौरी गणेश पंचांग पूजन आचार्यअवनीश मिश्रा (चित्रकूट) के द्वारा कराया गया  तथा कथा का आरंभ किया गया 

हरिवंश माह पुराण के सुनने मात्र से ही वंश में वृद्धि होती है जो भी भक्तगण इस महापुराण को सुनते हैं उनके वंश में सात जन्मों तक वृद्धि होती रहती  है हरिवंश  महापुराण कल्प वृक्ष के समान है  जो इसे जिस कामना के साथ सुना जाए वह कामना जरूर  पूरी होती है


भागवत महापुराण का रसपान  बाल ब्यास भूषण कृष्ण शास्त्री वृंदावन के द्वारा श्रीमद् भागवत  कथा महत्तम की कथा सुनाया गया।

पंडित जागेश्वर अवस्थी प्रबंधक श्री सिद्ध तंत्र पीठ भैरव बाबा मंदिर रतनपुर द्वारा बताया गया कि  गुप्त नवरात्रि में 9 दिन चित्रकूट से पधारे हुए आचार्य अवनीश मिश्रा जी के द्वारा जो बनारस से ज्योतिष ज्ञान प्राप्त कर आए हुए हैं उनके द्वारा निशुल्क ज्योतिष से संबंधित समस्या का समाधान 9 दिन तक रतनपुर भैरव मंदिर में निःशुल्क किया जाएगा ।

श्रीमद् भागवत कथा और शिव महापुराण की कथा सुनने के ,बिलासपुर रेलवे परिवार से हरिओम दुबे,  के साथ कानपुर निवासी सुनील कुमार बाजपाई,  जानवी बाजपाई,महेश्वर पांडेय, दिलीप दुबे ,राजेन्द दुबे, सोनू तम्बोली ,धनश्याम बारगाह ,आदि  बड़ी  संख्या में भैरव मंदिर परिसर में भक्तगण एकत्रित हुए ।


Share This

0 comments: