आंदोलन के मूड में सतनामी समाज् लगातार उपेक्षा से नाराज़
प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिरी ,और रायपुर जिला अध्यक्ष कमल कूर्रे ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार सतनामी समाज का उपेक्षा कर रही है हाल ही में नवा रायपुर में भूमि पूजित निर्माणाधीन विधान सभा भवन का नाम को नवीन विधान सभा भवन नाम दिया गया जबकि वर्तमान विधान सभा भवन का नाम मिनी माता जी के नाम से है इस तरह समाज के आदर्शो के नाम को हटा देना समाज के सत भावना के साथ मजाक है जीवन पर्यन्त मानव कल्याण के कार्य में अग्रणी रही प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता के नाम से बने हसदेव बांगो परियोजना के नाम पट्टिका स्वागत द्वार में जानबूझ कर नाम हटवा दिया गया और विधानसभा अध्यक्ष एवं कृषि मंत्री अपना फोटो डलवाए है अपने महापुरुषों के प्रति सम्मान हो तो ऐसे होर्डिंग में तत्काल ममतामयी मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना लिखवाए। नवीन विधान सभा का नाम पूर्ववत मिनीमाता जी के नाम रखे
नहीं तो पूरे सतनामी समाज आंदोलन करने को मजबूर होंगे
प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ आंदोलन की रूप रेखा तैयार कर रही है



0 comments: