29 सितंबर 2020

जनपद सीईओ से लेकर कलेक्टर तक उप सरपंच और 7 पंचों ने की शिक़ायत।


 जनपद सीईओ से लेकर कलेक्टर तक उपसरपंच एवं सात पंचो ने की शिकायत



शिकायत के बाद भी आखिर क्यों नहीं हो रही जांच के बाद आगे की कार्यवाही


ग्राम पंचायत बड़े पाड़रमुड़ा का मामला


मालखरौदा-  ग्राम पंचायत अधिनियम आदि के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों को ग्राम के विकास के लिये मूलभूत का 14वें वित्त आदि योजना के तहत सरकार ग्राम पंचायतों मे लाखों रूपये देती है बस यही विश्वास करके की ग्राम पंचायत सरपंच सचिव उन पैसों का सही उपयोग कर सके और गांव के लोगों का मदद कर सके मगर लेकिन सरकार और जनता का विश्वास को तोड़कर राशि का दुरूपयोग करने और अपनी जेब भरने वाले कई सरपंच सचिव यहां होते है, कुछ ऐसा ही उदाहरण हमें जांजगीर चाम्पा जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बड़े पाड़रमुड़ा में देखने को मिला जहां सरपंच अनीता प्रकाश धीरहे एवं पूर्व सचिव अश्वनी चंद्रा द्वारा मनमाने ढंग से 14वें वित्त की राशि का गबन की लिखित शिकायत उपसरपंच एवं सात पंचो द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी मालखरौदा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ति, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जांजगीर चाम्पा एवं कलेक्टर जांजगीर चाम्पा से किये है जिसमें सरपंच सचिव द्वारा 14वें वित्त की राशि 290000 रूपये का गबन का आरोप लगाया गया है ग्राम के उपसरपंच एवं पंचो ने बताया की ग्राम के सरपंच पति द्वारा बहुत ज्यादा मनमानी किया जा रहा है हमारे द्वारा कोई भी जानकारी पूछने पर हमें कुछ भी नहीं बताया जाता है मुझे आप लोगों से लेना देना नहीं है बोलता है हमारे बिना ही उनके द्वारा प्रस्ताव बनाया जा रहा है इसकी शिकायत हमने की है और जांच टीम 20-25 दिन पहले आये थे तब हमारे द्वारा लिखित में बयान प्रस्तुत कर दिया गया है लेकिन आज इतने दिनो बाद भी जांच प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है और ना ही कोई कार्यवाई हो रही है।


Share This

0 comments: