दस लाख लागत राशि की यात्री प्रतीक्षालय भरष्टाचार की भेंट चढ़ी
मालखरौदा जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भेड़ीकोना में सड़क किनारे बन रहे लगभग ₹10लाख लागत राशि की यात्री प्रतीक्षालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है हम बता दें कि ब्लॉक मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेड़ीकोना में यात्रियों की सुविधाओं के लिए नवीन यात्री प्रतीक्षालय के लिए शासन द्वारा लगभग ₹10 लाख राशि की स्वीकृत की गई है जिसके तहत संबंधित ठेकेदार द्वारा यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य शुरू किया गया है परंतु ठेकेदार की मनमानी के कारण निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है जगह जगह अभी से दरारें एवं घटिया स्तर के सीमेंट ईट से दीवाल उठाया जो टूट कर गिर गया था दीवार के नीचे फर्श कम मात्रा में गिट्टी सीमेंट का उपयोग कर निर्माण किया गया फर्श गिर रहे हैं करीब 8 फुट दीवाल उठाया गया है कम खुदाई कर नीव रखा गया है और नीव में सरिया नहीं लगाया है कम मात्रा में सीमेंट व रेता अधिक मात्रा में उपयोग कर दीवाल उठाया जा रहा है पिछले 25 दिन पूर्व से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया है लागत करीब 10 लाख की है जिसमे ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य कराया जा रहा है निर्माण स्थल के पास स्वीकृति बोर्ड भी नही लगाया गया है किस मद से बन रहा है एवं विभाग का नाम तक उल्लेख नहीं किया गया है। वही 13 जुलाई को नीचे फर्स डाला गया था जो कि पूरी तरह से टूट गया है ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा यात्री प्रतीक्षालय के लिए दिवाल बनाया फिर गिर गया उसको फिर चुनाई कर रिपेयरिंग किया गया है वही ग्राम पंचायत भेड़ीकोना के सरपंच सोनकुँवर बंजारे ने बताया कि निमार्ण कार्य किया जा रहा है पंचायत को कोई भी जानकारी नही है नही मुझे ठेकेदार द्वारा कोई जानकारी दिया गया जो कि ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य कराया जा रहा है दीवाल की चुनाई कम सीमेंट लगाकर किया जा रहा है बहुत गुणवत्ता विहीन किया जा रहा है
बीओ --अभी चार दिन पहले ही फर्स डाला गया है जो पूरी तरह से दब कर टूट गया दरारे आ चुका है। आपको बता दे कि सुबह मिट्टी डाला गया और उसी दिन शाम को ढलाई कर दिया गया इस तरीके से ठेकेदार द्वारा कार्य किया जा रहा
0 comments: