28 जुलाई 2020

शमशान भूमि को बेजाकब्जा करके मकान बना रहा है।




भारत भूषण चन्द्रा भडोरा द्वारा  श्मशान घाट भूमि रास्ते को  बेजाकब्जा कर मकान बनाया गया


जिला जांजगीर चाम्पा के अधीनस्थ जनपद पंचायत  मालखरौदा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भडोरा के तेंदू भदरी के तेंदू वृक्ष को काटकर श्मशान घाट रोड भूमि को  बेजा कब्जा करके मकान बनाया गया है, बेजा कब्जाधारी भारत भूषण चन्द्रा पिता लखन लाल चन्द्रा निवासी ग्राम भडोरा जो अपने बीच बस्ती में मकान होते हुए भी तेंदुभद्री के कई पेड़ को काटकर कब्जे करके मकान बनाया गया है, इससे ग्राम पंचायत भी कुछ नही पा रहा है, इसी मकान से लगे हुए रोड भी है जो रोड को भी कब्जा किया गया है,एवं बोराई नदी के रेत को अवैध रूप से निकलवाकर  घर बनाने में कार्य किया जा रहा है इसे साफ देखा जा सकता है  सड़क किनारे  से लगे यह मकान अभी छत का लेन्टर भी नही हुआ है,यह श्मशान भूमि  है जो कब्जा किया गया है शासन प्रशासन इस मकान को तोड़कर कब्जाधारी के कब्जे से मुक्त कराने की ग्रामीणों ने ने शासन से गुहार लगायी  है।


        बयान उपसरपंच ग्राम पंचायत भडोरा

श्मशान घाट भूमि है जहाँ मकान बना रहा है वह श्मशान घाट के आधीन है इस मकान बनाने वाले को मना किया गया था, मगर नही माने है बल पूर्वक बनाये गए हैं।


Share This

0 comments: