भुतहा एवं मोहंदी कला सचिव भवानी लाल भारद्वाज की मनमानी चरम सीमा पर है,आर टी आई की जानकारी देने के बजाय उल्टा चश्मा पहना रहा।
आर टी आई कार्यकर्ता आवेदक पत्रकार लहरे को दे रहा धमकी।
मालखरौदा/मालखरौदा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भुतहा सचिव जन सूचना अधिकारी की मनमानी चरम सीमा पार कर चुका है सचिव द्वारा आर टी आई की जानकारी देने के बजाय उल्टा आवेदक को धमकाता है ग्राम पंचायत भुतहा के आश्रित ग्राम छोटे रबेली के शा.पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अहाता निर्माण के इंजीनियर स्टीमेट आदि की जानकारी मांगा गया है मगर सचिव ने छः महीने बीत जाने के बाद भी अब तक आर टी आई आई कार्यकर्ता आवेदक को कल दूंगा परसो दूंगा कहते हुए छः माह गुमराह करते आया है और अब आर टी आई कार्यकर्ता को धमका रहा है जब भी आर टी आई कार्यकर्ता पत्रकार ने फोन पर उससे जानकारी कब दोगे कहते हुए फोन लगाता है तो उल्टा सचिव आर टी आई कार्यकर्ता पत्रकार को धमकी देता है कहता है कि जो चाहो करो मैं मेरे हिसाब से करूँगा नहीँ दूंगा तो मेरा क्या बिगाड़ लोगे कहते हुए आर टी आई कार्यकर्ता पत्रकार को धमकी दे रहा है जिसकी वाइस कॉल मोबाइल में सुरक्षित है इससे पता चलता है कि उक्त सचिव जनसूचना अधिकारी भवानी भारद्वाज भुतहा पंचायत में कितना भ्रस्टाचार किया होगा इसी से पता चलता है। यह सचिव भवानी भारद्वाज पूर्व सरपंच भुतहा पंचायत के कार्यकाल से अब तक इस पंचायत में मलाई खा रहा है। जो कई लाखो का भ्रस्टाचार करके आज चमचमाती कार लेकर शान से घूमता है मकान भी ऐसा बनाया है जो आलिशान है वह भी 15,20 लाख से ऊपर का बना हुआ है।
इतने पैसे कहा से आया इस सचिव के पास कहाँ से आया यह सोचने वाली बात है।
जनसूचना अधिकारी भवानी लाल भारद्वाज के संपत्ति की शासन प्रशासन को जाँच पड़ताल करने की आवश्यकता है।
↪️ वर्जन ↩️
मेरे द्वारा आर टी आई के तहत सचिव से शास.पूर्व माध्यमिक विद्यालय छोटे रबेली भुतहा पंचायत के परिसर में अहाता निर्माण के इंजीनियर स्टीमेट आदि की जानकारी मांगा गया है मगर सचिव जानकारी देने के बजाय उल्टा धमका रहा है। इस भ्रष्ट सचिव की संपत्ति की जांच करने के लिये जल्द क़ानूनी कार्यवाही करवाऊंगा ताकि ऐसे भ्रष्ट सचिव को सबक मिले।
भूपेंद्र लहरे आर टी आई कार्यकर्ता एवं पत्रकार


0 comments: