मालखरौदा प्रेस क्लब का हुआ गठन भूपेंद्र बने अध्यक्ष।
मालखरौदा/सक्ति जिले का ह्रदय स्थल मालखरौदा क्षेत्र के पत्रकारों द्वारा शनिवार 6 जनवरी 2024 को प्रेस क्लब का गठन किया गया,जहां स्थानीय विश्राम गृह में सर्वसम्मति से भूपेन्द्र गबेल को प्रेस क्लब मालखरौदा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया,जिसके बाद कार्यकारिणी गठित किया गया,इस मौके पर प्रेस क्लब मालखरौदा के समस्त बुद्धजीवी पत्रकारों ने नव नियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र गबेल को बधाई देते हुए अपने पद की गरिमा बनाए रखने को कहा तो इस पर अध्यक्ष ने कहा पत्रकार समाज का दर्पण होता है,उसमें बड़ा बदलाव करने की ताकत होती है जिसमे उपस्थित कार्यकारिणी पदाधिकारीयों ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है,हमें अपने क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों को उठाकर उन्हें हल करवाने के प्रयास करनी हैं। स्थाई सदस्यों ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर संगठन निरंतर कार्य करेगा। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रेस क्लब का उद्देश्य सभी पत्रकारों को एक मंच पर इकट्ठा करना है,ज्ञात हो कि नवीन जिला शक्ति बनाने के बाद हृदय स्थल मालखरौदा में प्रेस क्लब गठन की सुगबुगाहट चल रही थी जिसके बाद आज शनिवार को पत्रकारों की बैठक के बाद प्रेस क्लब का गठन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार संरक्षक घसीया राम यादव,महेंद्र बरेठ, अध्यक्ष भुपेंद्र गबेल, उपाध्यक्ष चैतन्य बुद्ध भारद्वाज,सचिव राजु साहु, सहसचिव भानु प्रताप गवेल,विधि सलाहकार मनहरण कमलेश,विशेष सलाहकार राकेश साहु,उमेश साहु,मिडिया प्रभारी करन अज्जगल्ले,महासचिव राम अवतार साहु,भूपेंद्र लहरे,भुवन चौहान, सत्यपाल बंजारे,संजू लहरें, सुशील भारद्वाज,सहित अंचल के कलमकार बंधुगण की गरिमामय उपस्थित रहें हैं।


0 comments: