04 जनवरी 2024

आर के एम पावर प्लांट में बाहरी लोगों को प्राथमिकता दिए जाने के विरोध में अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन।


 आर के एम पावर प्लांट में बाहरी लोगों को प्राथमिकता दिए जाने के विरोध में अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन।


डभरा/सक्ति जिला अंतर्गत आने वाले आर के एम पावर प्लांट में बाहरी लोगों को प्राथमिकता दिए जाने के विरोध में धरना आंदोलन एवं चक्काजाम रखने हेतु ब्यक्तियों एवं ट्रांसपोर्टरों द्वारा बैठक रखने की सुगबुगाहट चालू हो गया है।कुछ दिनों में ही प्लांट का घेराव कर  काम रोको आंदोलन किया जायेगा। आर के एम पावर प्लांट के प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि प्लांट में जितना  नौकरियां लगाई जा रही है उसमें उत्तर प्रदेश उड़ीसा,चेन्नई से लाया जा रहा है और ठेका मजदूर एवं ठेका कार्य सभी को बाहरी ब्यक्तियों व् ठेकेदारों को दिया जा रहा है,साथ साथ कम्पनी में जितना चार पहिया वाहन ट्रक,जेसीबी, पोकलेन,लोडर,किराए पर रखा जाता है वह भी बाहरी व्यक्तियों को दिया जा रहा है।

कोयला ट्रांसपोर्टरों,फ्लाईएस ट्रांसपोर्टरों,गिट्टी लोडर सप्लाई सभी प्रकार के कार्यो को प्रदेश से बाहर के ब्यक्तियों को दिया जा रहा है। लोकल बेरोजगारों ट्रांसपोर्टरो,प्रभावित किसानों के ऊपर बहुत ही दुर्व्यव्हार किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र का रोड खराब हो रहा है,जमीन खराब हो रहा है,पर्यावरण दूषित हो रहा है लोग धूल डस्ट को पी रहे हैं।

सभी तखलिफ को क्षेत्रीय ब्यक्ति झेल रहे हैं और रोजगार ठेकेदारी ट्रांस्पोटिंग कार्य को प्रदेश के बाहरी ब्यक्तियों को दिया जा रहा है। इसलिये क्षेत्रीय ब्यक्ति अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। इस प्रकार के पक्षपात को लेकर क्षेत्रीय ब्यक्तियों के द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन आंदोलन प्लांट का घेराव करने का योजना बनाया जा रहा है जिसे बहुत ही कम समय में क्षेत्रीय सभी दलों के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शासन प्रशासन को अवगत करा कर बहुत बड़ा अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन चक्काजाम प्लांट का घेराव करने की तैयारी चल रहा है।


Share This

0 comments: