28 सितंबर 2023

सचिव रमेश कुमार साहू की मनमानी चरम पर डोमा पंचायत सचिवालय हमेशा बंद पाएं जाते हैं।


 सचिव रमेश कुमार साहू की मनमानी चरम पर डोमा पंचायत सचिवालय हमेशा बंद पाएं जाते हैं।


मालखरौदा/सक्ति जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत डोमा सचिव रमेश कुमार साहू की मनमानी चरम सीमा पर है यह सचिव कभी पंचायत भवन नहीँ खोलते और खोल भी ले तो कभी कभार खोलते हैं  अक्सर यह सचिव रमेश साहू जनपद पंचायत के आस पास घूमते रहतें हैं यदि कोई पत्रकार फोन करके पंचायत खोलने की जानकारी लेना चाहते हैं तो सचिव महोदय फोन उठाना मुनासिब नहीं समझते हैं जबकि हकीकत यह रहता है कि जनपद पंचायत के आसपास घूमते हुए पाएं जाते है जो कभी कभार अपने पंचायत भवन जाते हैं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार यह सचिव अपने कार्य में लापरवाही बरतने में माहिर हैं वहीँ आर टी आई कार्यकर्ताओं को भी गुमराह करना इसके बाएं हाथ का काम हैं,इसी तरह के कार्य यह हर पंचायत में करता जैसे पूर्व में भठोरा पंचायत में था वहाँ भी भ्रस्टाचार कर चुका है जिसका पूरा सबूत उपलब्ध है वही अभी भी यह रमेश साहू दो दो पंचायत का प्रभार में है इससे समझा जा सकता है कि यह उचित समय पर कैसे सचिवालय खोलते होंगे।


Share This

0 comments: